{"_id":"6a5a64e4fbb3be226704c417","slug":"call-to-make-the-booth-presidents-conference-historic-etah-news-c-163-1-eta1002-153527-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान
भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का स्वागत करते जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता व भाजपा पदाधिक
Link Copied
एटा। भाजपा के नवनियुक्त ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी और जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश राजपूत का शुक्रवार को एटा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित सांगठनिक बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए पूरनलाल लोधी ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा व तकनीकी रूप से सशक्त राजनीतिक संगठन है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का अधिक उपयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों की समय पर जानकारी मिलेगी व संगठनात्मक कार्यों में गति और पारदर्शिता आएगी। उन्होंने 22 जुलाई को सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि बूथ स्तर की मजबूती ही चुनावी सफलता की आधारशिला है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री कैलाश राजपूत ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने तथा जनता और सरकार के बीच प्रभावी सेतु की भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही किसानों से जुड़े मामलों में सरकारी खरीद केंद्रों पर किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा, विधायक विपिन वर्मा डेविड, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।