फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   buses were run from Etah to Noida In view of PET exam

पीईटी परीक्षा: एटा से नोएडा के लिए दौड़ाई गईं बसें, दिल्ली जाने वाली बसों का हुआ रूट डायवर्जन; पढ़े पूरा अपडेट

Sat, 28 Oct 2023 06:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Oct 2023 06:06 PM IST
सार

पीईटी परीक्षा के लिए एटा से नोएडा के लिए तड़के 3 बजे से ही बसें दौड़ाई गईं। इस दौरान दिल्ली जाने वाली बसों का रूट डायवर्जन किया गया। पढ़े पूरा अपडेट...

विज्ञापन
buses were run from Etah to Noida In view of PET exam
रोडवेज बसें (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) शनिवार को थी। जिले के परीक्षार्थियों का केंद्र नोएडा था। परीक्षार्थियों के सुव्यवस्थित आवागमन के लिए मुख्यालय से शनिवार तड़के 3 बजे से ही बसों को नोएडा के लिए दौड़ाया गया और संख्या भी बढ़ाई गई।

विज्ञापन


प्रारंभिक अर्हता परीक्षा देने के लिए जिले से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी नोएडा गए हैं। उनके बेहतर आवागमन के लिए परिवहन निगम को निर्देश दिए गए थे। एआरएम ने दिल्ली जाने वाली बसों के कर्मचारियों को शुक्रवार शाम से ही निर्देश जारी किए थे कि बसें नोएडा होकर ले जाएं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: सीने में तमंचा तानकर महिला से छेड़छाड़, सोते समय घर में घुसा आरोपी; बच्चे चीखे तो भाग गया
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रात 12 बजे ही सात अन्य बसों को बस स्टैंड पर खड़ा करा दिया गया। ये बसें परीक्षार्थियों को लेकर तड़के 3 बजे से नोएडा के लिए रवाना हुईं। इसके अलावा कुछ अन्य जिलों के परीक्षार्थियाें का केंद्र अलीगढ़ बनाया गया। इसके चलते अलीगढ़ के लिए भी बसों को लगाया गया। 

यह भी पढ़ेंः- पातालकोट एक्सप्रेस हादसा: धमाके के साथ टपकी थीं तरल पदार्थ की बूंदें... और जलने लगी बोगियां; टीम कर रही जांच

यहां पहले से दौड़ रही 10 अनुबंधित बसों को सुबह जल्द ही बस स्टैंड पर लगाया गया। एआरएम राजेश यादव ने बताया कि परीक्षार्थियों को लेकर किसी तरह की कोई समस्या नहीं रही। बसों को नोएडा के लिए अलग से भी लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed