{"_id":"683358e20f5b9b39770dfe6a","slug":"burning-electric-wire-broke-and-fell-in-the-market-causing-stampede-etah-news-c-163-1-eta1003-134030-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बाजार में बिजली का तार जलता हुआ टूटकर गिरा, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बाजार में बिजली का तार जलता हुआ टूटकर गिरा, मची भगदड़
Sun, 25 May 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 25 May 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
मिरहची के मुख्य बाजार में टूटे विद्युत तार को सही करते कर्मचारी।
- फोटो : मिरहची के मुख्य बाजार में टूटे विद्युत तार को सही करते कर्मचारी।
मिरहची। कस्बे के बाजार में शनिवार शाम को ट्रांसफाॅर्मर में आग लगने पर तेज धमाकों से लोग दहशत में आ गए। आग लगने के कुछ मिनटों में ही जलता हुआ एक तार टूटकर बाजार में गिर गया। इससे कई दुकानों की तिरपाल जल गई और बाजार में भगदड़ मच गई। इस घटना के बाद 10 घंटे तक बाजार की विद्युत आूपर्ति बाधित रही।
कस्बे में कई साल पुरानी विद्युत लाइन जर्जर हो चुकी है। घनी आबादी क्षेत्र से गुजरी लाइन के तार जर्जर होने के साथ ही काफी नीचे झूल रहे हैं। दुकानों और मकानों की छत से गुजरने वाले ये जर्जर तार जानलेवा बने हुए हैं। गर्मी के मौसम में शाम को बाजार में भीड़भाड़ रहती है। शनिवार की शाम को कस्बे के मेन बाजार में रखे ट्रांसफाॅर्मर में अचानक आग लग गई।
आग की लपटों के साथ ही उसमें तेज आवाज के साथ धमाके होने लगे। तारों से छूट रही चिंगारी के डर से बाजार में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए व्यापारी अपने हथठेला तक छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
चंद मिनटों बाद ही बाजार में जलता हुआ तार टूटकर गिर पड़ा। इससे कई दुकानों की तिरपाल जल गई। हुंडीलाल, रामप्रताप, सोमेंद्र, शीलू, धर्मवीर, विक्रम, संजू आदि लोगों ने बताया कि कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से जर्जर झूलते बिजली के तार बदलने को कहा है, लेकिन सुनवाई नहीं होती।
तार टूटने के बाद बाजार की बिजली आपूर्ति बंद हो गई और रात भर लोग परेशान रहे। रविवार सुबह पानी की समस्या का सामना करना पड़ा।