{"_id":"66cb6229f440e4773f044f06","slug":"bulls-climbed-on-the-roof-of-the-house-near-the-control-room-in-the-police-line-etah-news-c-163-1-eta1001-121839-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम के पास आवास की छत पर चढ़ गए सांड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम के पास आवास की छत पर चढ़ गए सांड़
Sun, 25 Aug 2024 10:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 25 Aug 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में बढ़ती गोवंशों की संख्या के चलते लोग परेशान हैं। रविवार को दो सांड़ पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम के आवास के ऊपर छत पर चढ़ गए।
जिले में गोवंशों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। निधौली कलां व जैथरा में नई गोशाला बनाए जाने के लिए शासन ने प्रस्ताव मांगा था। मगर अभी तक इस मामले में अधिक प्रगति नहीं हो सकी है। इसी का परिणाम है कि गोवंश बरसात के मौसम में बैठने के लिए इधर से उधर भटकते दिखाई देते हैं। शहर से लेकर गांव तक सड़कों पर भटके निराश्रित गोवंश रात के समय हादसे का कारण बन सकते हैं। रविवार को तो कुछ गोवंश पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम के पास बने आवास की छत पर चढ़ गए। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उनको सीढि़यों से होते हुए छत से नीचे उतारा।
सीवीओ अनिल कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग की ओर से जमीन तलाशने के बाद हमें बताया जाए तो फाइल आगे भेजें। जिससे कि जल्दी से जल्दी नई गोशालाओं का निर्माण हो सके। जिले में जैथरा व निधौली कलां क्षेत्र में वृहद गोशालाओं का निर्माण होना है। मगर जमीन का चिह्नांकन न हो पाने की वजह से मामला अधर में है।