{"_id":"617ff88fef5f8a4de94e8ae8","slug":"bullion-market-decorated-for-dhanteras-etah-news-agr513410470","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस के लिए सज गया सराफा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस के लिए सज गया सराफा बाजार
विज्ञापन
बाबूगंज बाजार में ज्वैलर्स की दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। धनतेरस पर इस बार धन बरसने की व्यापारी उम्मीद जता रहे हैं और करीब तीन करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावनाएं जताई गईं हैं। इसके लिए सराफा बाजार पूरी तरह सज चुका है। इस बार चांदी के पुराने सिक्के बाजार में लोगों को नहीं मिल पा रहे हैं, वहीं डॉलर व एब्रॉएड (चांदी के पत्रक) के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति पहली पसंद बन रहे हैं।
शहर के घंटाघर, बाबूगंज बाजार में सराफा की दुकानों पर नई डिजाइन के आभूषण लोगों को लुभा रहे हैं। धनतेरस, दिवाली के साथ ही शादी समारोह का सीजन शुरू हो जाएगा। इसे देख व्यापारी प्रसन्न हैं। बाजार में व्यापारी इस बार करीब तीन करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद जता रहे हैं। लोग धनतेरस को लेकर सबसे ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं। वहीं मध्यम वर्ग के लोग लक्ष्मी गणेश और चांदी का सिक्का खरीद रहे हैं।
विक्टोरिया के सिक्के की किल्लत
बाजार में अधिकांश दुकानों पर इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया के 24 कैरेट के चांदी के सिक्के लोगों को बहुत कम मिल रहे हैं। लोग इन सिक्कों की सबसे अधिक मांग कर रहे हैं। सराफा व्यापारी दिनेश बाबू ने बताया कि ज्यादातर ग्राहक इन सिक्कों की मांग कर रहे हैं लेकिन बाजार में पहले से ही इनकी कमी चल रही है।