फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bullies surrounded and thrash young man for demanding ten lakh rupees for salary and commission In Etah

Etah: कंपनी वाले वेतन और कमीशन के 10 लाख रुपये हड़प गए, मांगने पर दर्ज करा दिया झूठा मुकदमा, की पिटाई

Thu, 06 Apr 2023 01:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Apr 2023 01:38 PM IST
सार

एटा में एक युवक थाने पहुंचा। बताया कि उशने एख कंपनी में 10 वर्षों तक काम किया। उसकी वेतन और कमीशन का करीब 10 लाख रुपया बकाया है। मांगा तो कंपनी के लोगों ने गाली गलौज करते हुए पिटाई की। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
bullies surrounded and thrash young man for demanding ten lakh rupees for salary and commission In Etah
युवक को पीटा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में दबंगों ने युवक से वेतन और कमीशन के 10 लाख रुपये हड़प लिए। विरोध पर घेरकर पिटाई भी की। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। बताया कि उसने करीब 10 वर्षों तक कंपनी में काम किया, लेकिन वेतन और कमीशन नहीं दिया। मांगने पर पिटाई की।

विज्ञापन


मामला सकरौली थाना क्षेत्र के शांतिनगर मोहल्ला का है। यहां के निवासी अंकित कुमार ने कंपनी के अधिकारी सुनील कुमार, शांतनु अग्रवाल, अनुज शर्मा और हरिओम यादव निवासीगण गांधीनगर एनएच-2 कमिश्नरेट आगरा के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। बताया कि वर्ष 2018 तक एसई इंवेस्टमेंट फांइनेंस कंपनी आगरा के नाम से चली थी। बाद में नाम बदलकर (पैसा लो) कर लिया गया। इस कंपनी में वर्ष 2010 से काम करता चला आ रहा हूं।
विज्ञापन


आरोप है कि कंपनी पर वेतन और कमीशन का करीब 10 लाख रुपये बकाया है। जब रकम मांगी तो कंपनी के अधिकारियों ने मारपीट का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। रकम नहीं देनी पड़े इसको लेकर कंपनी के अधिकारी तमाम हथकंडे अपनाते चले आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाली गलौज करते हुए की पिटाई

बताया कि दो अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे कार से इसौली होते हुए जलेसर के लिए भाई राहुल व अखिलेश के साथ जा रहा था। तभी गांव चिरावली के पास चारों लोगों ने अपनी कार से रोक लिया। उसके साथ गाली गलौज करते हुए पिटाई की। थाना प्रभारी राजेश कुमार चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। कहासुनी होने की बात सामने आई है, जांच में स्पष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed