फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bullies beat up brothers Due to old enmity in Etah

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमलाः सीने में रख दी रायफल, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर सगे भाइयों को किया अधमरा

Tue, 14 Mar 2023 07:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Mar 2023 07:14 PM IST
सार

एटा जिले में दबंगों ने गांव के सगे भाइयों को जमकर पीटा। उन्होंने रायफल और लाठी-डंडे लेकर घर में चढ़ाई बोल दी। पीट-पीटकर दोनों को अधमरा कर दिया। इसके बाद फरार हो गए।   

विज्ञापन
bullies beat up brothers Due to old enmity in Etah
दबंगों ने भाइयों को पीटा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने भाइयों पर हमला बोल दिया। एक ने लाइसेंसी रायफल सीने पर रख दी तो साथियों ने लाठी-डंडे से जमकर पीटा। गबंगों ने पीट-पीटकर दोनों के हाथ तोड़ दिए। किसी तरह बचकर पीड़ित थाना पहुंचे। उन्होंने पिता-पुत्र सहित तीन के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन


घटना अलीगंज थाना क्षेत्र के जाजलपुर गांव की है। गांव निवासी विमल कुमार ने थाने में तहरीर दी। बताया कि बीती 11 मार्च की शाम करीब पांच बजे वह घर के बाहर बैठा था। इसी समय गांव के ही राजेश मिश्रा, इसका भाई विपिन, पिता रामप्रकाश और प्रियम मिश्रा ने हमला होल दिया। उनके पास लाइसेंसी रायफल व लाठी-डंडे थे। 
विज्ञापन

लाठी-डंडों से भाइयों की जमकर पिटाई की

बताया कि यह लोग पुरानी रंजिश मानते हैं। इसको लेकर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर मेरे और भाई अभिमन्यु के सीने पर रायफल रख दी। इनके साथियों ने लाठी-डंडों से हम दोनों जमकर पिटाई की। इसके बाद अधमरा छोड़कर फरार हो गए। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed