फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bullets between two prime candidates after voting

मतदान के बाद दो प्रधान प्रत्याशियों के बीच चली गोलियां

Tue, 20 Apr 2021 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bullets between two prime candidates after voting
अलीगंज क्षेत्र के नगला जैत में गोलीबारी के बाद पुलिस को जानकारी देते पीड़ित। - फोटो : ETAH
एटा। पंचायत चुनाव मतदान के अगले दिन मंगलवार को दो प्रत्याशियों के बीच जमकर फायरिंग और मारपीट हुई। इस वारदात में दोनों पक्षों के कई लोग चुटैल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को को खदेड़ दिया। एक पक्ष ने 11 लोगों को नामजद कर 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव नगला जैत में मंगलवार सुबह करीब 10 प्रधान पद प्रत्याशी ओमवीर सिंह ठाकुर और दीपक यादव के बीच जमकर फायरिंग हुई। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे भी चले। दोनों ओर से तीन-तीन लोग घायल हो गए। फायरिंग की खबर पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और दोनों पक्षों को खदेड़ा। ओमवीर सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दीपक, मुकेश, अरविंद, राघवेंद्र, अंकित, रजत, पुष्पेंद्र, अजय कुमार, नीतू, रमनीश और विनोद सहित करीब 25 लोग घर पर आए और फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

परिजन किसी तरह जान बचाते हुए कमरों में घुस गए। तो आरोपी दरवाजा तोड़कर अंदर आ गए और तोड़फोड़ कर उन्हें कमरों से निकालकर मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि एक पक्ष का मुकदमा दर्ज हो गया है दूसरे पक्ष की भी ऐसे ही आरोपों सहित तहरीर आ गई है, मुकदमा लिखा जा रहा है।

बिचपुरी में मतदान को लेकर एक को पीटा, रेफर
एटा। थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव बिचपुरी निवासी सत्यपाल सिंह (52) की गांव के ही कुछ लोगों ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पिटाई कर दी। पक्ष में मतदान न करने पर सत्यपाल से सोमवार को भी कहासुनी हुई थी। गंभीर रूप से घायल सत्यपाल को जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया है। अन्य वारदातों में हरेंद्र सिंह निवासी नगला बरी थाना निधौली कलां, ओमकार सिंह निवासी नगला प्रेमी थाना कोतवाली देहात और आकाश कुमार निवासी कनिकपुर थाना बागवाला घायल हुए हैं। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed