फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Budera on rural electricity erupt

बुधेरा के ग्रामीण बिजली अव्यवस्था पर भड़के

Sat, 20 Dec 2014 11:01 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sat, 20 Dec 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन
 विद्युत अव्यवस्था को लेकर भड़के ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात पटना विद्युत स्टेशन पर तोड़फोड़ की। साथ ही वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट भी कर दी। इसके चलते कर्मचारियों ने नगर क्षेत्र की आपूर्ति ठप कर दी है। रात से लेकर अभी तक आपूर्ति सुचारु नहीं हुई है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




गांव बुधेरा में पिछले एक सप्ताह से विद्युत व्यवस्था भंग चल रही थी। ग्रामीणोें के प्रयासों के बावजूद भी विद्युत व्यवस्था सुचारु न हो पाने से नाराज बुधेरा ग्राम के युवक पटना बिजलीघर पर पहुंचे और विद्युत व्यवस्था सुचारु करने की मांग करन लगे, लेकिन समस्याओं को ठीक न कर पाने की कहने पर गुस्साए युवकों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी और विद्युत स्टेशन पर तोड़फोड़ भी की। डर से विद्युत कर्मचारी स्टेशन छोड़कर भाग गए। अभी तक नगर क्षेत्र की आपूर्ति ठप पड़ी है।
विज्ञापन




इधर, अवर अभियंता सतीश यादव ने ग्राम बुधेरा निवासी मलखान सिंह, जगन्नाथ एवं राजा के विरुद्ध मारपीट एवं विद्युत स्टेशन पर तोड़फोड़ करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पटना विद्युत स्टेशन पर पिछले वर्ष कर्मचारियों के न रहने के कारण एक ट्रांसफार्मर में से सामान चोरी हो गया था। जो आज तक सही नहीं हो पाया है। वहीं दूसरे ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में एक एक दिन करके विद्युत सप्लाई दी जा रही थी। इसी क्रम में ग्र्राम बुधेरा में रखे ट्रांसफार्मर के भी फुंके जाने के कारण विद्युत व्यवस्था पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ी थी। इसके चलते गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़फोड़ एवं मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed