{"_id":"57f3ebfc4f1c1b940a26fa57","slug":"bsp-candidate-changed-bets-on-mohan-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने बदला प्रत्याशी, मोहन सिंह पर दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने बदला प्रत्याशी, मोहन सिंह पर दांव
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
बसपा ने बदला प्रत्याशी, मोहन सिंह पर दांव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा कार्यकर्ता संगठित होकर काम करें। बसपा की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दल बौखला गए हैं और बसपा को तोड़ने का प्रयास कर रहे है। कार्यकर्ता बहकावे में न आएं। जलेसर विधानसभा क्षेत्र 106 से अब पूर्व मंत्री राजवीर सिंह की जगह नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मोहन सिंह हैप्पी प्रत्याशी होंगे। उक्त संबोधन आगरा अलीगढ़ मंडल के जोन कोआर्डिनेटर राजकुमार कुरील ने एमजीएम इंटर कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किए।
सम्मेलन में पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह, पूर्व एमएलसी प्रताप सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष अखलेश दिनकर, ओमप्रकाश दलित जिला प्रभारी, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर भाष्कर, महामंत्री ताहा अहमद ने संबोधित किया। कहा, मिशन 2017 में बहिन मायावती को मुख्यमंत्री बनाना है। बूथ एवं सेक्टर कमेटी मजबूत होगी तो चुनाव के समय होने वाली असुविधा से बचा जा सकेगा। सम्मेलन की अध्यक्षता रामपाल कुशवाह ने और संचालन उत्साह भारद्वाज ने किया।
सम्मेलन में बसपा प्रत्याशी मोहन सिंह, जिला पंचायत सदस्य सूरजपाल सिंह, प्रवेश कुमार यादव, देवकी प्रसाद, संजय मिश्रा, महेंद्र सिंह, डा. शरवीर, राजेश बोद्ध, सभासद ऋषि कुमार, गुलाम कासिम, वीरेंद्र सिंह, अच्छन खां, पुष्पेंद्र तिवारी, दिनेश जाटव, जितेंद यादव शिरकत करने पहुंचे।