फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BSC student's body found hanging, suspicion of murder

Etah News: फंदे पर लटका मिला बीएससी की छात्रा का शव, हत्या की आशंका

Mon, 06 May 2024 05:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 06 May 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
BSC student's body found hanging, suspicion of murder
अवागढ़ (एटा)। कस्बा व थाना अवागढ़ के मोहल्ला कोलियान में बीएससी की छात्रा का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। रविवार शाम दवा लेने के बाद घर पहुंची मां व भाई को दरवाजे पर बाहर से ताला लगा मिला। अंदर युवती फंदे से लटकी हुई थी। परिजन उसकी हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से फिरोजाबाद जिले के गांव थरौआ निवासी शांति स्वरूप लंबे समय से परिवार सहित यहां आकर बस गए। उनकी पुत्री रिंकज यादव (18) मौहर सिंह डिग्री कॉलेज वसुंधरा में पढ़ रही थी। इस समय उसकी परीक्षाएं चल रहीं थीं। शांति स्वरूप दिल्ली में रहते हैं, जो हलवाई का काम करते हैं। रिंकज के ताऊ कमलेश यादव ने बताया कि मैं भी उनके साथ ही वहां रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता हूं। यहां घर पर शांतिस्वरूप की पत्नी राधा, पुत्री रिंकज व पुत्र अंकुर रहते हैं।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर लगभग 2 बजे राधा व अंकुर दवा लेने कस्बे के ही एक होम्योपैथिक चिकित्सक के क्लीनिक पर गए थे। उस समय रिंकज घर पर खाना खा रही थी। दवा लेकर शाम के लगभग 5 बजे यह लोग घर लौटे तो देखा घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ है। यह ताला हमारा ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधा को कुछ समझ नहीं आया, सोचा कि बेटी आसपास किसी पड़ोसी के घर गई होगी, लेकिन पड़ोसियों से पूछने के बाद भी रिंकज कहीं नहीं मिली। पास वाले घर की छत से जाकर अंकुर अपने घर में उतरा। वहां देखा तो कमरे के दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान में साड़ी का फंदा फसा हुआ था। जिसको देखकर उसने मां को आवाज दी। आसपास के लोग भी घर में पहुंचे तो देखा कि कमरे के दरवाजे के पीछे रिंकज फंदे से लटकी हुई है है। जिसकी सांसें थम चुकी थीं।
राधा ने दिल्ली में रह रहे पति शांतिस्वरूप और जेठ कमलेश यादव को सूचना दी। शव को उतारकर पुलिस को भी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि इन लोगों ने शव को लगभग शाम 5 बजे फंदे से उतार लिया। उसके लगभग 2 घंटे बाद शाम 7 बजे पुलिस को सूचित किया। सीओ कृष्ण मुरारी दोहरे का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उसके अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
------------------
शरीर पर दिख रहे चोट के निशान
पोस्टमार्टम हाउस पर शांतिस्वरूप ने बताया कि बेटी के शरीर पर कई जगह खरोंच व खुरसट दिखाई दे रहीं हैं। राधा देवी ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी ने शव को बारीकी से देखा तो गले व दाहिने हाथ की एक उंगली में खुरसट लगी दिखी। पीठ व गले पर नीले निशान भी थे। इससे प्रतीत होता है कि बेटी को मारकर फंदे पर लटकाया गया है। ताऊ कमलेश यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेंगे।

---------------
पड़ोसी ने एक वर्ष पूर्व पशु बाड़े में आग लगा दी थी
कमलेश यादव ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने एक वर्ष पूर्व हमारे पशु बाड़े में आग लगा दी थी। इससे हमारा काफी नुकसान हुआ था। आए दिन वह हमारे साथ कोई न कोई घटना करने के फिराक में रहता है। आशंका है कि उसी ने रिंकज के साथ इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed