फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Brother dies due to snakebite, sister fighting for life

Etah News: सर्पदंश से भाई की मौत, बहन लड़ रही जिंदगी की जंग

Thu, 19 Sep 2024 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 19 Sep 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Brother dies due to snakebite, sister fighting for life
एटा। गांव कैलई थाना एका जिला फिरोजाबाद निवासी भाई-बहन को सांप ने डस लिया। उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन मेडिकल कॉलेज एटा लाए। यहां भाई की मौत हो गई। बहन को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कैलई निवासी सुरेश चंद्र ने बताया कि उनका बेटा करन (16) और बेटी रिंकी मंगलवार रात कमरे में अलग-अलग चारपाइयों पर सो रहे थे। तभी रात लगभग 3 बजे उनको सांप ने डस लिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर हम लोग पहुंचे तो देखा सांप वहीं बैठा हुआ था, जिसे भगाया। जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो एक बायगीर को बुलाया जो झाड़फूंक करने लगा।
विज्ञापन

इसके चलते समय अधिक बीत गया और दोनों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। यह देखकर बुधवार सुबह लगभग 6 बजे दोनों बच्चों को लेकर एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां करन की मौत हो गई। बेटी रिंकी की हालत गंभीर है। जिसको चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed