फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Braj wrestlers dominated Dagal held in Etah

UP: दंगल में ब्रज के पहलवानों का रहा दबदबा, आखिरी कुश्ती में रंगा पहलवान ने लालजी को दी पटकनी

Wed, 17 Apr 2024 07:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Apr 2024 07:48 PM IST
सार

सकरौली के दंगल में पहलवानों ने एक-दूसरे पर दांव-पेच दिखाए। लेकिन, ब्रज के पहलवानों का दबदबा रहा। आखिरी कुश्ती में रंगा पहलवान ने लालजी को पटकनी दी। 

विज्ञापन
Braj wrestlers dominated Dagal held in Etah
Etah; सकरौली दंगल - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के एटा जिले में बुधवार को दंगल का आयोजन हुआ। यह आयोजन जलेसर विकासखंड क्षेत्र के सकरौली गांव में हुआ। '...अरे यह चला चरखा दांव और यह हुआ चित। देखो उस पहलवान ने मुल्तानी टांग का पेच चलाकर अपने प्रतिद्वंदी को कैसे पटकनी दी है।' ऐसे ही कुछ नजारे कुश्ती दंगल में देखने को मिले। इसमें ब्रज के पहलवानों का दबदबा रहा। आखिरी कुश्ती स्थानीय रंगा पहलवान ने वाराणसी के पहलवान से जीती।

विज्ञापन


शुभारंभ भाकियू (किसान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर व ग्राम प्रधान पवन प्रजापति ने किया। दंगल में प्रदेश के झांसी, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, उन्नाव, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस जनपद के अलावा दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के भी राष्ट्रीय स्तर के पहलवान पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने एक-दूसरे पर तरह-तरह के दांव आजमाए। जिन्हें देखकर लोग रोमांचित होते रहे। जैसे-जैसे पहलवान दाव-पेच चलाते, वैसे ही दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से उनकी हौसंला अफजाई करते थे। इन दाव-पेचों को देखने की खातिर दर्शक करीब पांच घंटे चले दगंल में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली 31000 की आखिरी कुश्ती सकरौली के रंगा पहलवान व वाराणसी के लालजी पहलवान के बीच हुई। जिसमें रंगा पहलवान ने वाराणसी के पहलवान को चित कर दिया। दूसरी अखिरी कुश्ती राजेश पहलवान सेमरा व गूंगा पहलवान हाथरस के बीच बराबरी पर छूटी। खेलो गेम की चैंपियन सुर्ती पहलवान के समक्ष कोई पहलवान नहीं आया। 


उनको दंगल कमेटी ने सम्मानित कर प्रतीक चिह्न भेंट किया। वहीं कमेटी ने लगातार तीन वर्षो से अखिरी कुश्ती जीतने वाले रंगा पहलवान को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, शिव प्रताप सिंह, पूर्व विधायक रणजीत सुमन, पुष्पेन्द्र सिंह, मोती ठाकुर, पिंका ठाकुर, विल्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed