फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   boy was injured after being shot during marriage ceremony

UP: डीजे पर नशे में नाच रहा था युवक...तभी किया ऐसा काम, खून से लथपथ बालक को देख मच गई चीख-पुकार; सहम गए लोग

Wed, 26 Feb 2025 08:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 26 Feb 2025 08:07 PM IST
सार

लग्न समारोह चल रहा था। डीजे पर लोग नाच रहे थे। तभी एक युवक ने नशे में गोली चला दी। गोली एक बालक को जा लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

विज्ञापन
boy was injured after being shot during marriage ceremony
गाेली लगने से घायल मासूम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के बागवाला कस्बे में लग्न समारोह के दौरान चलाई गई गोली आठ वर्षीय बालक के लग गई। परिवार के लोगों ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। तहेरे भाई ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


 

कस्बा बागवाला में मंगलवार को खेतपाल के घर लग्न समारोह था। इसमें शामिल होने कस्बे के ही बदन सिंह अपने आठ वर्षीय पुत्र उमेश उर्फ मुलायम सिंह को लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान बालक डीजे पर लोगों का डांस देखने पहुंच गया।  बालक के ताऊ अजीत सिंह ने बताया कि डीजे पर नशे की हालत में हाथ में तमंचा लेकर नाच रहे कस्बे के ही धर्मेंद्र ने गोली चला दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली भतीजे उमेश के कमर से नीचे शरीर में आकर लग गई। गोली लगते ही वह लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गया। इसके बाद वहां लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में बालक को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया।

 
विज्ञापन

तहेरे भाई संदीप ने बागवाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि धर्मेंद्र ने जान से मारने की नीयत से मुनेश पर गोली चलाई। बागवाला थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है, आरोपी सहित उसके परिजन फरार हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed