फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Book fair will be organized in GIC from 7th December

Etah News: जीआईसी में 7 दिसंबर से सजेगा पुस्तक मेला

Sat, 18 Nov 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 18 Nov 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Book fair will be organized in GIC from 7th December
एटा। चार दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन सात दिसंबर से शहर के जीआईसी में होगा। इसमें उत्कृष्ट साहित्य के अलावा प्रेरणादायक चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। 19 प्रकाशकों की सहमति मिल चुकी है।
विज्ञापन



बृजपाल सिंह यादव पीईएस की स्मृति में अष्टम पुस्तक मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन समिति ने इस बार देश भर के 35 से अधिक प्रकाशकों को आमंत्रण भेजा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मेले में आने के लिए 19 प्रकाशकों ने सहमति दे दी है। मेले में जनचेतना, वंचित व शोषितों को समर्पित प्रेरणादायी चित्रों और कविताओं की गैलरी का भी प्रदर्शन किया जाएगा। मेला 7 से 10 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान सांस्कृतिक व अन्य कई कार्यक्रम होंगे। स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। मेले को लेकर 19 नवंबर को स्काउट भवन में बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जहां कई बिंदुओं पर चर्चा कर विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन




इन प्रकाशकों की मिली सहमति
जिसमें नेशनल बुक ट्रस्ट, राजकमल प्रकाशन, वाणी प्रकाशन, नवारुण प्रकाशन, डायमंड पॉकेट बुक्स, मंजुल प्रकाशन, सेतु प्रकाशन, गार्गी प्रकाशन, स्वराज प्रकाशन, राहुल बुक्स, स्टारडम प्रकाशन, ज्ञान दीप प्रकाशन, निखिल प्रकाशन, अंबेडकर साहित्य, जेबीएस प्रकाशन, लिटिल वर्ल्ड प्रकाशन, सस्ता साहित्य मंडल, जन चेतना प्रकाशन ने सहमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed