फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bolero driver looted lakhs from three passengers including two women by showing pistol in Etah

Etah: बोलेरो चालक ने बैठाई सवारी, रास्ते में तमंचा दिखाकर दो महिलाओं सहित तीन को लूटा, धक्का देकर उतारा, फरार

Mon, 03 Apr 2023 05:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 05:17 PM IST
सार

एटा में बोलेरो चालक ने तमंचा दिखाकर दो महिलाओं सहित तीन सवारियों से लाखों की लूट की। इसके बाद तीनों को धक्का देकर गाड़ी से बाहर कर दिया और वहां से फरार हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है। 

 

विज्ञापन
Bolero driver looted lakhs from three passengers including two women by showing pistol in Etah
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में रोडवेज बस स्टैंड से बोलेरो सवार कुछ लोगों ने दो महिलाओं को सवारी के रूप में आगरा जाने के लिए बैठा लिया। इसके बाद रास्ते में सुनसान जगह पर उनसे लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों को वहीं छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित महिलाएं वहां से दूसरे साधन के माध्यम से घर पहुंची। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


आगरा के एत्मादौला थाना क्षेत्र के नुनहाई निवासी गायत्री देवी ने अदालत में शिकायती पत्र दिया। बताया कि बीती 31 दिसंबर 2022 को वह अपनी बहन किरन देवी के साथ अलीगंज जा रही थी। शाम के समय एटा रोडवेज बस स्टैंड पर काफी देर तक बस नहीं मिली। तब नेत्रपाल निवासी करनपुर, थाना कंपिल, जिला फर्रुखाबाद बोलेरो लेकर आया। 

विज्ञापन

जैथरा की बजाय कुरावली रोड पर ले गया चालक

इसके बाद दो महिलाएं भी आईं। उन्होंने अलीगंज तक चलने की बात कही। इसके बाद इन सबने अलीगंज ले जाने की बात कहकर कार में बैठा लिया। साथ में प्रदीप कुमार निवासी गांव टपुआ, थाना अलीगंज भी बैठ गया। यह जैथरा होकर ले जाने के बजाए बोलेरो को कुरावली रोड पर दौड़ा दिया। विरोध किया तो बताया कि रास्ता खराब है। कुरावली होकर जल्दी पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोलेरो से बाहर धक्का देकर भाग गए

बताया कि आरोपियों ने अलीगंज के पास चालक ने तमंचा निकाल लिया। जान से मारने की धमकी देकर 1.80 लाख रुपये मुझसे, बहन किरन से 2500 और प्रदीप से 3200 रुपये नकदी व दो जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी पायल लूट ली। इसके बाद तीनों को बोलेरो से बाहर धक्का देकर भाग गए। 

पुलिस कर रही मामले की जांच

कोर्ट के आदेश पर अलीगंज थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि कार में बैठाने के बाद दो महिलाओं व एक युवक के साथ लूट होने की बात कहा जा रही है। मामला अदालत के आदेश पर दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed