फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bodies of woman and child murdered and thrown away

Etah News: हत्या कर फेंके महिला और बालक के शव

Thu, 30 May 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 30 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bodies of woman and child murdered and thrown away
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र में सावंत खेड़ा गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह नहर की पटरी पर सड़क किनारे एक महिला व लगभग छह वर्ष के बालक का शव मिला। गांव के चौकीदार ने सूचना पुलिस को दी। डॉग स्क्वाॅड और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों के शरीर पर नीलापन है। जहर देकर हत्या के बाद शव फेंके जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह लगभग 6 बजे गांव के चौकीदार जागन सिंह ने सूचना दी। बताया कि सावंत खेड़ा से गदनपुर मार्ग पर नहर की पटरी पर सड़क के किनारे एक अज्ञात महिला व लगभग छह वर्ष के बालक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर सीओ जलेसर कृष्णमुरारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर लगभग 36 वर्ष की एक अज्ञात महिला व पास में ही लगभग छह वर्ष के बालक का शव पड़ा हुआ था। कुछ ही देर में एसएसपी राजेश कुमार सिंह, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इन दोनों की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। दोनों के ही शरीर नीले पड़े हुए हैं। हो सकता है इनको कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर मारा गया हो। फिलहाल दोनों ही शव मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं।
विज्ञापन

---
महिला के हाथों पर गुदे हैं नाम
महिला के हाथों पर कई जगह नाम गुदे हुए हैं। दाहिने हाथ पर विकास राजा और बाएं हाथ पर ऊपर विकास जान तो उसके नीचे रीना पत्नी लिखा हुआ है। सीओ जलेसर ने बताया कि शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गैर जिले के हो सकते हैं मृतक
पुलिस ने काफी देर तक आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन उन्हें कोई नहीं पहचान सका। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों गैर जिले के हो सकते हैं। एएसपी ने बताया कि जिले के सभी थानों और आसपास के जिलों की पुलिस को हुलिया भेजकर सूचित किया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed