फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bodies of two youths found hanging from trees at different places in Etah veins of one hand found cut

Etah: अलग-अलग जगहों पर पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, एक के हाथ की नसें मिलीं कटी; पुलिस कर रही जांच

Mon, 15 Jul 2024 08:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Jul 2024 08:46 PM IST
सार

अलग-अलग जगहों पर दो युवकों के शव पेड़ पर लटके मिले। एक के हाथ की नसें भी कटी मिलीं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुयाना करके जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन
bodies of two youths found hanging from trees at different places in Etah veins of one hand found cut
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार की सुबह अवागढ़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में दो युवकों के शव पेड़ से लटके मिले। एक युवक की हाथ की नसें भी कटी मिली हैं। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


अवागढ़ थाना क्षेत्र के खटोता गांव निवासी केशव (25) का शव गांव के बाहर सड़क किनारे पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने बताया की युवक आगरा के एत्मादपुर में किराए के मकान में रहकर पानी बेचने का काम करता था। कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान रह रहा था। 
विज्ञापन


रविवार को उसने किराए के मकान में भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी। मगर मकान मालिक को पता चलने पर युवक को गांव भेज दिया था। गांव में युवक अपने चाचा दिनेश और गोपाल के पास ही रुका था। सोमवार सुबह बिना बताए घर से निकल आया था। सूचना पर अवागढ़ पुलिस, सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी दोहरे व फॉरेसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर थाना क्षेत्र के गांव नगला गुलरिया के पास रेलवे लाइन के किनारे 25 वर्षीय युवक का शव रविवार रात पेड़ से लटकता मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि युवक ने अपने हाथ की नसों को भी काटा है। 


ग्रामीण जब अपने खेतों की ओर गए तो शव को पेड़ से लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन पहचान नहीं हो सकी। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed