{"_id":"58c9865c4f1c1b4f7d32a5a9","slug":"board-examinations-mahakumbha-today-the-preparations-of-the-administration-are-completed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा महाकुंभ आज से, प्रशासन की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा महाकुंभ आज से, प्रशासन की तैयारियां पूरी
amar ujala
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा के लिए सीटिंग प्लान देखते छात्र-छात्राएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा का महाकुंभ आज से शुरू हो रहा है। जिले मेें 69398 परीक्षार्थी महाकुंभ में डुबकी लगाने को तैयार हैं। वहीं प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं कर ली हैं। बुधवार को पूरे दिन परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम चलता रहा।
नकल के लिए बदनाम जिले में पहली बार बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन के तेवर सख्त नजर आ रहे हैं। गुरुवार से जिले के 202 परीक्षा केंद्रों पर 69398 परीक्षार्थी परीक्षाओं में भाग लेंगे। डीएम विजय किरन आनंद ने परीक्षाओं को लेकर सख्त व्यवस्था की है। डीएम रूट चार्ट तैयार कर खुद परीक्षा का जायजा लेने निकलेंगे। पहली बार सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षाओं में नकल पर अंकुश लगाने के लिए विभागीय सचल दल, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
प्रशासन ने परीक्षाआें को नकल विहीन कराने के साथ-साथ हर प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके लिए 351 वीडियोग्राफर तैनात किए हैं। प्रशासन के सख्त रवैये को देखते हुए नकल माफिया के होश उड़े हुए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी यादव ने बताया कि परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सेक्टर, जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात कर जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।
विज्ञापन
पहले दिन हिंदी का पेपर
गुरुवार को बोर्ड परीक्षा में दोनों पालियों में हिंदी का प्रश्नपत्र होगा। हाईस्कूल के 39255 परीक्षार्थी पहली पाली में सुबह 7:30 से 10:45 बजे तक हिंदी की परीक्षा देंगे। वहीं दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट के 30143 परीक्षार्थी हिंदी की परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सघन चेकिंग की जाएगी। परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कक्ष निरीक्षकों और अन्य कर्मचारियों की भी चेकिंग होगी।
ये है तैनाती व्यवस्था
बोर्ड परीक्षा केंद्र-202
बोर्ड परीक्षार्थी-69398
विभागीय सचल दल-05
जोनल मजिस्ट्रेट-05
सेक्टर मजिस्ट्रेट-36
स्टेटिक मजिस्ट्रेट-202
बाह्य केंद्र व्यवस्थापक-57