फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   board Exam,board centre

आधी बोर्ड कापियों का वितरण पूरा, पेपर पांच से बंटेंगे

Mon, 03 Feb 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
board Exam,board centre
एटा। बोर्ड प्रवेश पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण तीसरे दिन भी जारी है। सोमवार तक 39 परीक्षा केंद्रों ने उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त कर लीं। वहीं प्रश्नपत्रों का वितरण पांच से किया जाएगा।
विज्ञापन

18 से प्रस्तावित बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां चरम पर हैं। परीक्षा केंद्र बने विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा, लाइट, राउटर व फर्नीचर आदि की तैयारियां जारी हैं। वहीं डीआईओएस कार्यालय से प्रवेशपत्र आदि का वितरण किया जा रहा है। बोर्ड उत्तर पुस्तिकाएं राजकीय इंटर कालेज से परीक्षा केंद्रों को मांग के अनुरूप उपलब्ध कराई जा रही हैं। डीआईओएस एमपी सिंह ने बताया कि प्रश्नपत्रों का वितरण पांच से किया जाएगा। पूर्ण सुरक्षा के साथ विशेष वाहन द्वारा केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक एवं परीक्षा केंद्र प्रभारी सब स्टाफ के साथ मौजूद रहेंगे। बताते चलें कि जिले में 61 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के लिए 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

---------------
राजकीय विद्यालयों के सहारे कॉपी-पेपर वितरण
एटा। कॉपी से लेकर प्रश्नपत्रों तक के वितरण की जिम्मेदारी राजकीय इंटर कालेज स्टाफ के सहारे हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण जीआईसी के कमल सिंह वर्मा, विशांत कुलश्रेष्ठ कर रहे हैं। वहीं वितरण में जीजीआईसी, राजकीय हाईस्कूल अढ़ापुरा, गहराना एवं इसौली स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंका के शिक्षकों को लगाया गया है। परिचारकों के लिए आर्य विद्यालय, सर्वोदय इंटर कालेज, श्री वर्णी जैन, क्रिश्चियन, प्रिंटिस एवं श्री वार्ष्णेय इंका के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed