फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Blood Component Separator Machine Installed in Medical College in Etah

Etah: मेडिकल कॉलेज में स्थापित की गई ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन, अब आसानी से मिलेगा प्लाज्मा और प्लेटलेट्स

Sat, 04 Nov 2023 04:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Nov 2023 04:21 PM IST
सार

एटा में मेडिकल कॉलेज में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन स्थापित की गई है। इससे अब मरीजों को आसानी से प्लाज्मा और प्लेटलेट्स मिल जाएंगी। 

विज्ञापन
Blood Component Separator Machine Installed in Medical College in Etah
एटा मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में लोगों के लिए खुशखबरी है। आने वाले समय में उन्हें आरबीसी, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स के लिए अन्य जिलों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यह सब जल्द ही मेडिकल कॉलेज में मिलने लगेगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन को स्थापित कर दिया गया है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि सीएमओ कार्यालय के पास बनी नई बिल्डिंग में ब्लड कंपोनेंट सेपरेट मशीन स्थापित करा दी गई है। अभी लाइसेंस नहीं मिला है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। लाइसेंस मिलते ही मशीन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- 'ऐसा नहीं हो सकता': सुहागरात पर कमरे से चीखती हुई निकली दुल्हन, हकीकत सामने आई... तो एक पल में टूट गए सपने
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन से खून से आरबीसी, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स अलग किया जा सकेंगे। जो अलग-अलग लोगों के काम आएंगे। एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। अभी तक प्लेटलेट्स सहित प्लाज्मा के लिए जिले के लोगों को आगरा और अलीगढ़ की दौड़ लगानी पड़ती है। यहां मशीन का संचालन शुरू होने के बाद लोगों को बाहर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

नई बिल्डिंग में ब्लड बैंक भी होगी शिफ्ट

सीएमएस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज परिसर की पुरानी बिल्डिंग में अभी ब्लड बैंक संचालित है। नई बिल्डिंग के हैंडओवर होते ही ब्लड बैंक को भी इसमें संचालित किया जाएगा। लाइसेंस की प्रक्रिया चल रही है।



यह भी पढ़ेंः- Agra: तो क्या शाहजहां ने नहीं बनवाया था ताजमहल, याचिका में किया गया दावा; पढ़ें दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या कहा?

जिले में प्लेटलेट्स की सुविधा मिलेगी यह अच्छी बात है। अभी तक आगरा अलीगढ़ से प्लेटलेट्स लाने पड़ते थे। यहां मशीन चालू होने से लोगों को काफी राहत मिलगी। -दीपक शर्मा, संतोष नगर

यह भी पढ़ेंः-
UP: आधी रात बेटी के कमरे में हो रही थी हलचल, घरवाले पहुंचे तो प्रेमी संग ऐसी हालत में देख खो बैठै आपा; और फिर

जिले में प्लेटलेट्स की सुविधा नहीं थी। ऐसे में मरीजों को आगरा या अलीगढ़ ले जाना पड़ता था। अब यह सुविधा जिले में ही मिलेगी। मेडिकल कॉलेज में ही मरीजों को सारा इलाज मिल जाएगा। -कृष्ण कुमार, ठंडी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed