{"_id":"5d8a56358ebc3e01586efec3","slug":"blo-etah-news-agr4074173100","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह 21 बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह 21 बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले 21 बीएलओ के खिलाफ एएफआईआर दर्ज की गई है। इसमें विभिन्न लेखपाल, सुपरवाइजर और कानूनगो की ओर से थाना कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना कोतवाली नगर में लेखपाल सतेंद्र पुत्र ओमी की ओर से तहरीर दी गई है, इसमें कहा गया है कि प्रेम सिंह बीएलओ भाग संख्या 105 पर कार्यरत हैं। इनके द्वारा निर्वाचन कार्य की प्रगति व अन्य कार्यों की जानकारी नहीं दी जा रही है। लापरवाही बरतने पर आरपी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं लेखपाल अवनेंद्र ने प्रियंका शिक्षामित्र शिकोहाबाद रोड एटा, पुष्पेंद्र सिंह की ओर से प्राथमिक विद्यालय जगतपुर के अध्यापक विजय कुमार के खिलाफ, लेखपाल अनिल कुमार की ओर से शिक्षामित्र स्नेहा कुमारी, सुपरवाइजर अशोक मिश्रा की ओर से सुखवीर सिंह शिक्षामित्र, लेखपाल प्रशांत कुमार की ओर से कल्पना शिक्षामित्र नगला रूमानी, राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार ने रेखा शिक्षामित्र प्राइमरी पाठशाला सोंसा, लेखपाल शिवेंद्र सिंह ने सरिता बीएलओ नगला कंचन, सुपरवाइजर हरिकृष्ण ने रजनी कुमारी सहायक अध्यापक सहित तीन के खिलाफ, लेखपाल प्रशांत ने वैभव सहायक अध्यापक अगरपुर श्यौराई, लेखपाल राधेश्याम ने दीपशिक्षा सहित तीन के खिलाफ, सुपरवाइजर राजवीर सिंह यादव ने चांदनी पटेल सहायक अध्यापक प्राइमरी पाठशाला जीसुखपुर सहित चारे के खिलाफ, सुपरवाइजर अजय मौर्य ने विमलेश बीएलओ मारहरा और लेखपाल जयसिंह ने महेश चंद्र सहायक अध्यापक जूनियर हाईस्कूल बिचपुरी के खिलाफ फोन पर कार्रवाई करने से मना करने पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
लापरवाह 38 बीएलओ पर हो चुकी है अब रिपोर्ट
निर्वाचन कार्य में एक से 30 सितंबर तक कराने के लिए बीएलओ की ड्यूटियां लगाई गई थी। मतदाता सूचियों का सत्यापन नहीं करने और लापरवाही बरतने वाले अब तक 38 बीएलओ के खिलाफ तहसीलदार सदर की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। अगर अभी भी कार्य में रूचि नहीं दिखाई तो यह संख्या और भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने वेतन रोकने के लिए आदेश
निर्वाचन कार्य में अभिरूचि रखने वाले बीएलओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के साथ ही जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने 28 बीएलओ का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब इन बीएलओ का वेतन जिलाधिकारी के आदेश पर ही आहरण किया जाएगा।
तहसील सदर में विधानसभा मारहरा और एटा आते हैं। दोनों ही विधानसभाओं में मतदाता सूचियों का सत्यापन कराने के लिए बीएलओ को लगाया गया है। लापरवाही बरने वाले 38 बीएलओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है जब कि 28 का जिलाधिकारी के आदेश पर वेतन रोका गया है।
दुर्गेश यादव, तहसीलदार सदर