फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BJP will support conferences penetration Backwards

सम्मेलनों के सहारे पिछड़ों में पैठ बनाएगी भाजपा

Tue, 04 Oct 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Tue, 04 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
BJP will support conferences penetration Backwards
सम्मेलनों के सहारे पिछड़ों में पैठ बनाएगी भाजपा - फोटो : अमर उजाला
पिछड़ा वर्ग में पैंठ बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरा जोर लगा रही है। ब्रज प्रांत में इसके लिए पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित करने की रणनीति बनाई गई है। इस प्रांत में भाजपा पिछड़ा वर्ग के 34 सम्मेलन करेगी।
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई कम्युनिटी हॉल में मंगलवार को ब्रज प्रांत के 16 जिलों एवं 67 विधान सभा क्षेत्र के प्रमुखों की बैठक हुई। इसमें पिछड़ा वर्ग को पार्टी से जोड़ने पर चर्चा की गई। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि पिछड़ा वर्ग सर्व समाज की रीढ़ है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर इस वर्ग को ठगने का आरोप लगाया। कहा कि इसका अबकी विधानसभा चुनाव में सपा को भुगतना होगा। ब्रजप्रांत के अध्यक्ष बीएल वर्मा एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने पिछड़े वर्ग के सम्मेलनों के आयोजन पर चर्चा करते हुए विधान सभा क्षेत्र के प्रमुखों को दिशा निर्देश दिए। कहा कि 10 हजार से अधिक की आबादी वाले क्षेत्रों में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। संासद राजवीर सिंह ने कहा कि भाजपा सर्व समाज की उन्नति के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन ब्रज क्षेत्र के महामंत्री दुर्विजय शाक्य ने किया। इस मौके पर अनिल चौधरी, मनोज कश्यप, पूर्णेंद्र सोंलकी, देवेंद्र लोधी, राजवीर भल्ला, संजय कुशवाह, देवेंद्र प्रताप सिंह, बीडी राना, प्रवेंद्र राना, जयसिंह वर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed