फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bike riding youth dies, companion injured in collision with truck

Etah News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Fri, 08 Sep 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 08 Sep 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies, companion injured in collision with truck
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र हाईवे स्थित एआरटीओ कार्यालय के पास शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में मनोज कुमार (24) निवासी रसकपुर थाना सकीट की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गांव का ही नीकेश कुमार घायल हो गया। परिजन ने बताया कि नीकेश बीमार रहता था, इसके चलते आगरा से दवा लेकर बाइक से लौट रहा था। हाईवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक चला रहे मनोज की मौत हो गई। थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed