फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bike-Riding Kanwariyas Collide with Tractor; Six Injured

Etah News: बाइक सवार कांवड़िये ट्रैक्टर से टकराए, छह घायल

Tue, 31 Mar 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 31 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bike-Riding Kanwariyas Collide with Tractor; Six Injured
सीएचसी अलीगंज पर घायल कांवड़िए का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार छह कांवड़िये घायल हो गए। सभी महाराजपुर गांव से कंपिल गंगा घाट जल भरने जा रहे थे। घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम दो बाइक पर सवार कांवड़िये कंपिल में कांवड़ भरने जा रहे थे। तभी गांव विजेदपुर के पास सामने आ रहे बिना लाइट के ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक खाई में गिर गईं जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दौरान गौरव, नीतेश, पुनीत, कन्हैया, आदित्य, रचित निवासी महाराजपुर घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर अलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद गंभीर रूप से घायल चार युवकों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed