{"_id":"64c52d1847f32d14cd058440","slug":"bike-rider-died-in-road-accident-in-etah-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, घर में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, घर में मची चीख पुकार
Sat, 29 Jul 2023 08:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 29 Jul 2023 08:47 PM IST
सार
एटा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढंढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में शुक्रवार की रात करीब 8 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली।
विज्ञापन
घटना पिलुआ थाना क्षेत्र के गुलाबपुर गांव की है। गांव निवासी पंकज कुमार (38) की हादसे में मौत हुई है। परिजन ने बताया कि पंकज रात करीब 8 बजे बाइक से घर लौट रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इसकी वजह से गंभीर चोटें आई और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से आगरा रेफर किया गया था, लेकिन अवागढ़ पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra Metro: ताजनगरी में जल्द दौड़ेगी मेट्रो, जारी कर दी गई किराया सूची; जानें कितने रुपये में कर सकेंगे यात्रा
विज्ञापन
थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि बाइक सवार की हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। जबकि, अन्य हादसों में निधौली चौराहा जलेसर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से धीरेंद्र सिंह निवासी जलेसर घायल हो गया। इसको आगरा रेफर किया गया है। वहीं आटा चक्की के ट्रैक्टर की चपेट में आने से प्रशांत कुमार निवासी कोयला थाना मिरहची घायल हो गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया।