{"_id":"6874f1864260ba6cbf0a3530","slug":"bike-rider-bhabhi-dies-after-being-hit-by-a-canter-brother-in-law-injured-etah-news-c-163-1-eta1001-136260-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार भाभी की मौत, देवर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार भाभी की मौत, देवर घायल
Mon, 14 Jul 2025 05:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 14 Jul 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
एटा। मामी की अंत्येष्टि में शामिल होने देवर के साथ बाइक पर जा रही भाभी की सड़क हादसे में मौत हो गई। मलावन थाना क्षेत्र में गांव नगला अगर के पास बाइक के कैंटर की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। कैंटर का पहिया महिला के ऊपर से निकल गया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। देवर घायल हुआ है जिसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
मोहल्ला पीपल टोला निवासी गौरव ने बताया कि चाची ममता (42) सोमवार सुबह छोटे चाचा ब्रह्मानंद के साथ अपनी मामी की अंत्येष्टि में शामिल होने कस्बा व थाना नवाबगंज जिला फर्रुखाबाद बाइक से जा रहीं थीं। यह लोग बाइक लेकर घर से मलावन के लिए निकले। रास्ते में गांव नगला अगर के पास दो बड़े वाहन पीछे से बराबर में हॉर्न देते हुए आ रहे थे।
इनसे बचने के लिए ब्रह्मानंद ने बाइक को सड़क से नीचे कच्चे रास्ते पर उतार लिया। मगर बाइक किसी तरह से कैंटर की चपेट में आ गई और संतुलन बिगड़ने से ममता नीचे गिर गई। इतने में कैंटर का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। गंभीर रूप से घायल ब्रह्मानंद को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया यहां इलाज चल रहा है।