फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bike collides with pillar and falls into Khandi, two friends die

Etah News: खंभे से टकाराई बाइक खंदी में गिरी, दो दोस्तों की मौत

Tue, 20 Aug 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 20 Aug 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with pillar and falls into Khandi, two friends die
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र में बाइक सवार दो दोस्त हादसे का शिकार हो गए। बताया गया सोमवार की रात दोनों की बाइक विद्युत खंभे से टकरा गई। बाद में खंदी में भरे पानी में जा गिरी। इससे उनकी मौत हो गई। वहीं एक मृतक प्लंबर का कार्य फरीदाबाद में करता था। रक्षाबंधन के त्योहार के चलते वह गांव में घूमने आया था। अन्य सड़क हादसों में 12 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

गांव विरामपुर निवासी प्रेम कुमार ने बताया कि थाना निधौली कलां के कासिमपुर निवासी मौसेरा भाई विकास (24) और उसका दोस्त नरेंद्र उर्फ छोटू (21) निवासी नगरिया बीच थाना मारहरा बाइक से कासिमपुर आ रहे थे। सोमवार की देर रात रास्ते में मारहरा मार्ग पर गांव दरबपुर के समीप मोड़ पर बाइक बिजली के खंभे से टकराकर खाई में गिर गई। पानी भरा होन के चलते दोनों बाहर भी नहीं निकल सके।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह गांव दरबपुर निवासी रामग्रेश खेत की ओर गया तो वहां खाई में बाइक और दो युवक पड़े दिखाई दिए। पास में ही बिजली के खंभे पर खून के धब्बे भी लगे हुए थे। आसपास के लोगों को बुलाकर खाई से इनको निकालकर देखा तो युवकों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम कुमार ने बताया कि मौसा रूप सिंह परिवार के साथ फरीदाबाद हरियाणा में रहते हैं। विकास वहां प्लंबर का काम करता था। वह रविवार को ही फरीदाबाद से आया था। सोमवार को आसपास की सभी रिश्तेदारियों में घूमते हुए घर लौट रहा था। उसके साथ ही दोस्त नरेंद्र उर्फ छोटू भी था।
पुलिस ने घटना की सूचना फरीदाबाद में रह रहे परिजन को भी दी, जिसके बाद सभी लोग पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। थाना प्रभारी पिलुआ अनिल कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

वहीं मलावन थाना क्षेत्र में हाईवे पर माधव नगर जलेसर निवासी बंटू उसकी पत्नी रजनी और पुत्री पर बाइक से ससुराल जा रहे थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों लोग घायल हो गए। इनके अलावा नीतू निवासी नगला केवल, रघुनंदन गंगनपुर कोतवाली नगर, जितेंद्र निवासी हाथरस,शालिनी, इशू, विजय, रंजीत, रोहित और श्यामू निधौली कलां भी अन्य हादसों में घायल हुए हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed