{"_id":"67fe4ffd7c8832b37c0828da","slug":"bike-collided-with-a-pig-while-going-to-a-wedding-three-people-including-a-woman-were-injured-etah-news-c-163-1-eta1001-132331-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गमी में जाते समय सुअर से टकराई बाइक, महिला सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गमी में जाते समय सुअर से टकराई बाइक, महिला सहित तीन घायल
Tue, 15 Apr 2025 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 15 Apr 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद मार्ग पर गांव फफोतू के पास सुअर से बाइक टकराने से घायल मां-बेटे का मेडिकल कॉलेज में ह
- फोटो : शिकोहाबाद मार्ग पर गांव फफोतू के पास सुअर से बाइक टकराने से घायल मां-बेटे का मेडिकल कॉलेज में होता उपचार।
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र में मंगलवार को गांव फफोतू के पास गमी में जा रहे लोगों की बाइक सुअर से टकरा गई। बाइक पर सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। दूसरी घटना में सकीट मार्ग पर राजकीय इंटर कॉलेज के पास-रिक्शा पलटने से दो महिलाएं घायल हुईं हैं।
गांव कोड़री थाना जसराना जिला फिरोजाबाद निवासी सोवरन सिंह ने बताया कि पिता रतन सिंह और मां कमला देवी को लेकर अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव कुचलपुर जा रहा था। वहां ननिहाल में मामा की मौत हो गई थी। उनकी गमी में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही बाइक शिकोहाबाद मार्ग पर थाना रिजोर के गांव फफोतू के पास पहुंची, अचानक से सड़क पर सुअर आ गया और बाइक बेकाबू होकर उससे टकरा गई। तीनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां उपचार चल रहा है।
कोतवाली देहात के गांव हीरापुर निवासी रूबी ने बताया कि गांव की ही सीमा के साथ मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में दवा लेने ई-रिक्शा से आ रही थी। रास्ते में सकीट मार्ग पर राजकीय इंटर कॉलेज के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके कारण दोनों घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां उपचार किया जा रहा है।