{"_id":"57658ca74f1c1b591811c400","slug":"bijalee-karmachaariyon-ne-nikaala-juloos","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मचारियों ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मचारियों ने निकाला जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
सात सूत्रीय मांग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सात सूत्रीय मांगों को लेकर विद्युत मजदूर पंचायत का आंदोलन पांचवें दिन भी जारी रहा। उपखंड कार्यालय पर एकत्रित आंदोलनकारियों ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
विद्युत मजदूर पंचायत संगठन का आरोप है कि पांच दिन बाद भी विभागीय अधिकारी उनकी बात सुनने नहीं आ रहे। नेत्रपाल सिंह यादव का कहना है कि कर्मचारियों की मांगों एवं समस्याओं का निस्तारण तो दूर इनकी बात तक नहीं सुनी जा रही। अधीक्षण अभियंता ने कुछ आंदोलनकारियों को नियमों के अंतर्गत वार्ता के लिए बुलाया लेकिन जब आंदोलनकारियों ने विभागीय नियमों की बात कही तो अधीक्षण अभियंता भड़क गए और बात करने से इनकार कर दिया। आंदोलन करने वालों में आफताव खां, पवन कुमार, दीपक सेंगर, संतोष कुमार, मुकेश कुमार, संजय कुमार, हरिश्चंद्र, प्रीतम सिंह, सतीश चंद्र, आमना बेगम, शशी, शहाबुद्दीन, रनवीर सिंह आदि प्रमुख हैं।