फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bicycle rally held on Amrit Mahotsav of independence

आजादी का अमृत महोत्सव पर निकाली गई साइकिल रैली

Fri, 12 Mar 2021 10:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Bicycle rally held on Amrit Mahotsav of independence
शहीद पार्क में निकाली रैली के दौरान मौजूद डीएम। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। आजादी का अमृत महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को सीडीओ अजय प्रकाश ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। साइकिल रैली में स्वतंत्रता आंदोलन के प्ले कार्ड लगाए गए थे, साइकिल पर सवार देश भक्ति पर आधारित नारे लगाते हुए स्टेडियम से जीटी रोड होते हुए शहीद स्मारक पर पहुंचे। समापन स्थल पर जिलाधिकारी डॉ. विभा चहल सहित अन्य अधिकारियों की ओर से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. विभा चहल ने कहा कि देश के योद्धाओं एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अभूतपूर्व बलिदान और प्रयासों से देश को अंग्रेजों से आजादी प्राप्त हुई। युवा पीढ़ी को प्रेरित करते हुए कहा कि देश को दृश्य आजादी की तरह अदृश्य आजादी से मुक्ति दिलाने में अपना योगदान दें ताकि हमारा देश अपनी मूल भाषा, वास्तविक सभ्यता एवं गौरवशाली संस्कृति सहित संपूर्ण आजाद होकर विश्व में अपनी विश्ष्टि पहचान के साथ सामने आए।
विज्ञापन

जिले के समस्त विद्यालयों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रैली में प्रतिभाग करने वाले वॉलंटियर्स का जिलाधिकारी, सीडीओ अजय प्रकाश, एडीएम विवेक मिश्रा द्वारा फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। अधिकारियों द्वारा शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर डीडीओ एसएन सिंह कुशवाहा, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, प्रांतीय रक्षक दल, स्काउट गाइड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed