{"_id":"6047c2c08ebc3edc0835de6d","slug":"bhkiyu-has-surrounded-the-police-station-etah-news-agr4839520119","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान नेता को पकड़ने पर भाकियू ने घेरी कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान नेता को पकड़ने पर भाकियू ने घेरी कोतवाली
विज्ञापन
किसान नेता को हिरासत में लेने पर कोतवाली नगर में मौजूद किसानों की भीड़ ।संवाद
- फोटो : ETAH
कोतवाली नगर पुलिस ने एक किसान नेता को पूछताछ के लिए उठा लिया। इसकी जानकारी जैसे ही भाकियू नेताओं को लगी उन्होंने कोतवाली घेर ली, इससे जीटी रोड पर जाम लग गया। बाद में बढ़ते दबाव में पुलिस को किसान नेता को मुचलका भरवाकर थाने से छोड़ना पड़ता तब जाकर मामला शांत हुआ।
थाना कोतवाली नगर में सोनम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि पति नितिन जैन के पास 2 जुलाई 2020 को घर पर विक्की ठाकुर उर्फ शरद चौहान निवासी ठाकुर अहाता शिकोहाबाद रोड थाना कोतवाली नगर व सोनू गुप्ता निवासी नई बस्ती थाना कोतवाली नगर पहुंचे और 28,000 रुपये मांगे। पति द्वारा मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पति को अपने साथ ले गए। काफी समय बाद पति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर विक्की ठाकुर और सोनू गुप्ता फेंक गए।
इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने विक्की ठाकुर को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया और वहीं बैठा लिया। इसकी जानकारी जैसे ही भारतीय किसान यूनियन किसान के नेताओं को लगी उन्होंने दोपहर करीब एक बजे कोतवाली घेर ली। मामला तूल पकड़ते देख पुलिस को उसे मुचलका भरवाकर थाने से छोड़ना पड़ा। प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि किसान नेता को थाने से मुचलका भरवाकर छोड़ दिया गया है।

किसान नेता को पकड़ने के बाद कोतवाली के बाहर लगे वाहनों की वजह से लगा जीटी रोड पर जाम ।संवाद- फोटो : ETAH
विज्ञापन