फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Before the Panchayat of love marriage, the brother-in-law of the youth was stabbed to death.

Etah News: प्रेम विवाह की पंचायत से पूर्व युवक के बहनोई की चाकुओं से गोदकर हत्या

Sun, 04 Jan 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 04 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Before the Panchayat of love marriage, the brother-in-law of the youth was stabbed to death.
मृतक साहिबा का फाइल फोटो।
एटा। मानपुर स्थित कांशीराम कॉलोनी में रविवार को प्रेम विवाह की पंचायत से पहले महिला के परिजन ने युवक के घर वालों पर हमला कर दिया। कोतवाली देहात थानांतर्गत इस घटना में युवक के बहनोई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और भाई को घायल कर दिया। मृतक के परिजन ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जाम लगाकर गुस्सा जताया।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी निवासी अर्जुन ने कुछ माह पहले गौरी से प्रेम विवाह किया। यह शादी गौरी के पिता को नागवार गुजरी। कई दिनों से दोनों परिवारों के बीच तनाव चल रहा था। अर्जुन ने बताया कि ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। हमारे घर वालों को गालियां देते थे। इसको लेकर रविवार को एआरटीओ कार्यालय के पास दरगाह पर पंचायत होनी थी। सभी लोग उस पंचायत में गए हुए थे। इसी बीच रामू के घर पर मौजूद लोग गालियां देेने लगे और ईंट-पत्थर फेंकने लगे। कॉलोनी में ही रहने वाले बहनोई साहिबा (35) उन्हें समझाने गए।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान ससुराल वालों ने बहनोई पर चाकू व लोहे की सरिया से हमला कर दिया। बहनोई के चिल्लाने की आवाज सुनकर भाई सुरजीत उन्हें बचाने पहुंचा तो उस पर भी चाकुओं से हमला किया। आस-पास के लोग दौड़कर बचाने गए तो कई लोग कॉलोनी की छत से भाग गए। भाई सुरजीत और बहनोई साहिबा को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां चिकित्सक ने साहिबा को मृत घोषित कर दिया जबकि सुरजीत का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत्यु की सूचना पर बड़ी संख्या में परिजन व परिचित पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। साहिबा के शव को जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिजन को समझाकर जाम खुलवाया और शव को मोर्चरी पहुंचाया। साहिबा के परिवार के राजा की तहरीर पर रामू और इसके भतीजे अमन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जैथरा का रहने वाला रामू कांशीराम कॉलोनी में ही रह रहा है। उसकी बेटी ने अर्जुन से प्रेम विवाह किया था। इसको लेकर अर्जुन व उसके परिवार में विवाद चल रहा था। हत्यारोपी रामू के भतीजे अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है। -श्वेताभ पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक

मृतक साहिबा का फाइल फोटो।

मृतक साहिबा का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed