फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Beds are full in the gynecology department of the medical college.

Etah News: मेडिकल कॉलेज के गायनिक विभाग में बेड फुल

Tue, 18 Nov 2025 06:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 18 Nov 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
Beds are full in the gynecology department of the medical college.
मेडिकल कॉलेज में स्थित गायनिक विभाग का ओटी। संवाद
एटा। मेडिकल कॉलेज के गायनिक विभाग में बेड फुल हो गए हैं जबकि प्रसव के लिए महिलाएं लगातार आ रहीं हैं। इसके कारण सामान्य प्रसव वाली महिलाओं को 24 घंटे के अंदर छुट्टी दी जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के गायनिक विभाग के वार्ड में कुल 50 बेड की क्षमता है। जहां महिलाओं को भर्ती कर उपचार दिया जाता है। इसके साथ ही प्रसव वाली महिलाओं को भी भर्ती किया जाता है। विभागाध्यक्ष डॉ. साधना सिंह ने बताया कि रोजाना 5 से 10 महिलाओं के प्रसव कराए जा रहे हैं। उन्हें भर्ती कर उपचार दिया जाता है। उन्होंने बताया कि अभी ज्यादातर महिलाएं प्रसव कराने के लिए आ रही हैं। इसमें कुछ महिलाओं की सामान्य डिलीवरी कराई जा रही है तो कुछ महिलाओं का ऑपरेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सामान्य प्रसव होने के बाद अगर महिला को कोई दिक्कत नहीं होती है तो 24 घंटे के अंदर डिस्चार्ज कर दिया जाता है। वहीं ऑपरेशन वाली महिलाओं को 48 घंटे के अंदर डिस्चार्ज किया जाता है। अगर कुछ समस्या आती है तो उसे अधिक समय के लिए भर्ती किया जाता है। उन्होंने बताया कि बेड फुल होने के बाद महिलाओं को भर्ती करने में थोड़ी समस्या आती है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को बेड की क्षमता बढ़ाने के लिए पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed