{"_id":"64627300be45f6f7d60ed316","slug":"beaten-for-opposing-burning-of-crop-residue-etah-news-c-25-1-158659-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फसल अवशेष जलाने का विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फसल अवशेष जलाने का विरोध करने पर पीटा
Mon, 15 May 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 15 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन में सत्यवीर सिंह निवासी नगला सूडा ने गांव के ही उमेश कुमार सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उमेश ने गांव में 12 मई को खेतों में पड़े गेेहूं की फसल अवशेष (नरई) को जला दिया। इससे प्रदूषण फैलने की आशंका जताकर विरोध किया तो मारपीट की।
वहीं थाना मारहरा में दीक्षा पुत्री सुनील निवासी मोहल्ला बस्ती ने पड़ोसी संजीव सहित तीन के खिलाफ माता-पिता के साथ मारपीट करने की रिपोर्ट लिखाई है। थाना बागवाला में उमेश कुमार निवासी नगला बुधिया ने गांव के ही देशराज सिंह सहित तीन के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और पैर की उंगली तोड़ देने की रिपोर्ट लिखाई है। थाना मिरहची में धर्मेंद्र निवासी नियाज नगर ने अवधेश कुमार निवासी जारथल सहित 6 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ 10 मई को रास्ता रोक कर सरिया व लाठी-डंडों से मारपीट करने की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है।