फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bason kee kamee se yaatree pareshaan

बसों की कमी से यात्री परेशान

Mon, 13 Feb 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
bason kee kamee se yaatree pareshaan
बसों का टोटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में विधानसभा चुनाव भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन यात्रियों की मुसीबतें अभी कम नहीं हुई है। यात्रियों को अपने गंतव्य को जाने के लिए बसें नहीं मिल पा रहीं। वे बसों के इंतजार में घटों परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

डिपो के पास अपनी 55 बसें हैं। इनमें से 18 बसें पहले ही चुनाव ड्यूटी में चली गईं जो अभी तक वापस नहीं लौटी हैं। 12 फरवरी को दूसरे चरण के लिए फोर्स की रवानगी के लिए 22 बसें और मांग ली गई। इससे अब डिपो से 40 बसें चुनाव ड्यूटी में जा चुकी हैं। विभाग के पास अपनी 15 बसें बची हैं, लेकिन इनमें से 5 बसें खराब हैं। इन बसों को पहले से ही आफ रूट कर रखा है। डिपो के पास निगम की मात्र 10 बसें ही संचालन के लिए बची हैं। बसों की काफी कम संख्या रह जाने पर इसका असर सभी रूटों पर पड़ा है। इस समय सहालग भी चल रहे हैं। इससे लोगों की भीड़ का दबाव काफी बढ़ा हुआ है। यात्रियों को बसें नहीं मिल पा रही। वे अपनी रिश्तेदारी आदि में जाने को परेशान हैं।
विज्ञापन

कासगंज। बाहरी डिपो से भी प्रतिदिन काफी संख्या में बसों का संचालन जिला मुख्यालय से होकर होता है। चुनाव के चलते अन्य डिपों की बसों का संचालन भी प्रभावित है। आगरा, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, बुद्ध विहार सहित कई अन्य डिपो से आने वाली बसों की संख्या भी इन दिनों काफी कम हो गई है। इससे दिक्कतें और भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली जाना है। तीन घंटे इंतजार के बाद भी बस नहीं मिली है। समझ में नहीं आ रहा किस तरह से अपने गंतव्य को पहुंचा जाए। दिल्ली जाने के लिए रेल मार्ग की सीधी व्यवस्था भी नहीं है
 राजेश कुमार यात्री
डिपो से अपनी 10 बसों के अलावा 21 अनुबंधित बसों के माध्यम से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्थाएं की जा रही हैं
लोकेश राजपूत एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed