फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bar Election: Pramod Mishra became President, Anil Awasthi Secretary

बार चुनाव : प्रमोद मिश्रा बने अध्यक्ष, अनिल अवस्थी सचिव

Thu, 12 Jan 2023 07:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
Bar Election: Pramod Mishra became President, Anil Awasthi Secretary
बार चुनाव के दौरान धरना देते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : ETAH
अलीगंज। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बार एसोसियेशन का चुनाव बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण तरीके से कराया गया। प्रमोद कुमार मिश्रा अध्यक्ष तथा अनिल कुमार अवस्थी सचिव पद पर विजयी रहे। बार एसोसिएशन के सभागार में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन बलवीर सिंह राठौर, चुनाव अधिकारी रामेंद्र पाल पांडेय तथा सदस्य केशव सिन्हा, अमरनाथ गुप्ता, जगदीश चंद्र वर्मा की उपस्थिति में सुबह 11 बजे मतदान प्रारंभ हुआ, जो दोपहर 2 बजे तक चला। कुल 73 मतदाताओं में से 71 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रमोद कुमार मिश्रा ने 49 मत प्राप्त किए। उनके प्रतिद्वंदी महेंद्र सिंह शाक्य को 22 मत प्राप्त हुए। वहीं सचिव पद के प्रत्याशी अनिल कुमार अवस्थी को 37 तथा उनके प्रतिद्वंदी वेदप्रकाश यादव को 34 मत मिले।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव ने कहा कि सभी साथियों ने जो मुझ पर भरोसा जताया है उस पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे। अन्य पदों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शेष कुमार तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रवेंद्र कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष महेंद्र पाल कश्यप, पुस्तकालय अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह यादव, सह सचिव शैलेंद्र सिंह चौहान तथा वरिष्ठ सदस्य पद पर संतोष सिंह यादव, बृजेश कुमार शाक्य, अशोक कुमार शाक्य, रामतीर्थ दीक्षित, विनोद कुमार सक्सेना, प्रमोद कुमार सक्सेना तथा कनिष्ठ सदस्य पद पर राकेश दीक्षित, राधेश्याम संत, राघवेन्द्र कुमार, सुधीर प्रताप सिंह शाक्य, विनय कुमार सिंह, आनंद कुमार शाक्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन

ल यादव, महेंद्र सिंह, प्रशांत सक्सेना धरने पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed