फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bank manager fraudulently withdrew Rs 8.80 lakh from the accounts of two people

Etah News: बैंक मैनेजर ने धोखाधड़ी कर दो लोगों के खातों से निकाले 8.80 लाख रुपये

Fri, 26 Jul 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 26 Jul 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Bank manager fraudulently withdrew Rs 8.80 lakh from the accounts of two people
एटा। थाना कोतवाली नगर में आकाश यादव निवासी वर्मा नगर और विजेंद्र वर्मा निवासी अवंतीबाई नगर ने यूको बैंक के तत्कालीन प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके खातों से 8.80 लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

आकाश यादव ने बताया कि यूको बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक अच्युतकांत त्रिपाठी, उप शाखा प्रबंधक कंचन और कैशियर रामचंद्र अग्निहोत्री ने बैंक के अन्य कर्मचारियों की साथ मिलकर उसके खाते से 6 लाख रुपये निकाल लिए। 31 जनवरी 2023 को उसने यूको बैंक की शाखा से 12 लाख रुपये का होम लोन कराया था। कुछ समय बाद 6 नवंबर 2023 को अच्युतकांत त्रिपाठी ने टॉप अप लोन के बारे में बताते हुए 5.90 लाख रुपये का लोन दोबारा से करा दिया। इसके बाद अपने साथियों से मिलकर मेरे फर्जी हस्ताक्षर बनाए और धोखाधड़ी कर खाते से 6 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

अवंतीबाई नगर निवासी विजेंद्र सिंह ने बताया कि इन्हीं लोगों ने उसके खाते में लगे मोबाइल नंबर को बदलकर फर्जी दस्तावेज बनाए। 1 मार्च 2023 को 2.80 लाख रुपये निकाल लिए। 5 फरवरी 2024 को जब मैं बैंक से रुपये निकालने गया, तब धोखाधड़ी की जानकारी हुई। अच्युतकांत को फोन किया तो बताया कि रुपयों की आवश्यकता थी, इसलिए तुम्हारे खाते से रुपये निकाले हैं, जल्द ही वापस कर दूंगा। काफी समय बाद फिर फोन किया तो उसने गालियां देते हुए धमकी दी। दोनों ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed