{"_id":"5e3b04e28ebc3ee5c5407901","slug":"bank-lone-etah-etah-news-agr428124073","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण देने के लिए अब बैंक किसानों के द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण देने के लिए अब बैंक किसानों के द्वार
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते आर्यावृत बैंक के अधिकारी- संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पात्र व जरूरतमंद लोगों को ऋण के लिए बैंकों के चक्कर नहीं काटने होंगे। आर्यावर्त बैंक गांव-गांव लोन शिविर लगाकर ग्रामीणों, स्वयं सहायता समूहों को ऋण देगी। बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए बैंक अध्यक्ष एसबी सिंह ने कहा कि बैंक रोजगार बढ़ाने व समाज-देश निर्माण में अर्थ सहायता के रूप में अहम भूमिका निभा रही है। सिंह ने कहा कि ऋण शिविरों से जहां किसानों, आवेदकों को बैकों के चक्कर नहीं काटने होंगे वहीं पारदर्शिता भी बढ़ेगी। भ्रष्टाचार की संभावना नहीं होगी। माया पैलेस में आयोजित वार्ता में उन्होंने कहा कि बैंक योजनाओं का सर्वाधिक लाभ, न्यूनतम ब्याज नियमित भुगतान से ही संभव है।
एमएसपी से लिंक हो रहे किसान
बैंक अध्यक्ष ने बताया कि बैंक हर ऋण लेने वाले किसान के खाते को एमएसपी से लिंक कर रही है। ताकि घर बैठे फसलों का उचित मूल्य मिल सके। अभी तक एक लाख दस हजार से अधिक किसानों के खाते लिंक हो चुके हैं।
77 बैंक शाखाओं की व्यवसाय समीक्षा
एटा। व्यवसाय समीक्षा कार्यक्रम में एटा, कासगंज में संचालित 77 बैंक शाखा प्रबंधकों को संबोधित करते हुए आर्यावर्त बैंक अध्यक्ष एसबी सिंह ने कहा कि बैंक शहर, गांव, किसान, बेरोजगारों एवं व्यवसायियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। सभी शाखाएं किसान एवं ग्रामीण व्यवसायियों को अधिक से अधिक ऋण दें। साथ ही उन्हें नियमानुसार भुगतान पर मिलने वाली रियायतें भी बताएं। सिंह ने माइक्रो एटीएम से जमा व निकासी बढ़ाने पर भी जोर दिया। अध्यक्ष ने पंवास शाखा के नए परिसर का उद्घाटन किया। क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार गुप्ता ने बैंक के जमा, अग्रिम, एनपीए आदि की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। महेश चंद्र यादव, सत्यप्रवीर गुप्ता, संजीव गोयल, दुर्वेश यादव आदि प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह प्रबंधक हुए सम्मानित
जमा लक्ष्य पूरा करने पर जिरसिमी शाखा प्रबंधक अनुपम कुमार, अटल पेंशन योजना के लिए एके चतुर्वेदी प्रबंधक पंवास, अग्रिम के लिए जीसी जैन, एके द्विवेदी वरि. प्रबंधक, एटीएम प्रयोग के लिए पवन प्रकाश को सम्मानित किया गया।