फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bam Bhole Gunje pagoda's cheers

बम भोले के जयकारों गूंजे शिवालय

Fri, 24 Feb 2017 11:50 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Fri, 24 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bam Bhole Gunje pagoda's cheers
मं‌द‌िर में जलाभ‌िषेक करते श्रद्धालु - फोटो : Amar Ujala
 मन में आस्था और चेहरे पर भक्ति और जुबान पर जयकारे। हाथ में जलाभिषेक का कलश लिए भक्त बाबा की डगर पर दौड़ लगाए जा रहे थे। अपनी श्रद्धा के पुष्पों को समर्पित करने और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए शुक्रवार को हर कोई शिव भक्ति में डूबा नजर आया। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में कांवड़ियों और शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

प्रसिद्ध कैलाश मंदिर पर हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। मंदिर में आधी रात से ही जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया। सुबह होते होते यहां लंबी लाइनें लगीं थीं। पर्व पर 50 हजार से अधिक शिवभक्तों ने भोले बाबा के दर्शन किए। इसके साथ ही गंगा घाट से जल भरकर लाए कांवड़ियों ने महादेव का जलाभिषेक कर मनौतियां मांगीं। वहीं परसोन स्थित महादेव मंदिर पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। परसौन मंदिर मेले में ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की और पशु मेले से मवेशी खरीदे। इस बार परसोन मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकडिंग लगाई गई थी। बाहरी जिलों के हजारों कांवड़ियों ने जलाभिषेक कर पुण्य प्राप्ति की कामना की। जलेसर के पटना पक्षी विहार स्थित पूर्ण इच्छेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए कांवडियों और श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। अलीगंज में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। मैन बाजार स्थित माता महाकाली मंदिर स्थित शिवमंदिर में सैकड़ों कांवड़ियों ने घटियाघाट से गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मुख्य संयोजक ब्रजेश गुप्ता राजू, उमेश चंद्र गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, नरेंद्र कुमार, डब्बू गुप्ता, प्रदीप सक्सेना, राजीव सिंह ने कांवड़ियों का स्वागत किया। मारहरा, मिरहची और सकीट स्थित शिव मंदिरों में भी शिवभक्तों की जलाभिषेक के लिए कतारें लगी रहीं। कैलाश मंदिर पर जहां मिष्ठान एवं बताशे का प्रसाद बिकता है। वहीं परसोंन मंदिर पर परंपरागत रेवड़ी का प्रसाद बिकता है।
विज्ञापन


धार्मिक आयोजनों की धूम
महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को शिवालयों से लेकर घरों तक धार्मिक आयोजनों की धूम रही। इंद्रपुरी शिव मंदिर पर शिव विवाह, कैलाश महादेव मंदिर पर शिव विवाह और भजन संध्या का आयोजन हुआ। प्रमोद गुप्ता, पंकज गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहे। पर्व पर पुलिस व्यवस्थाएं खास रहीं। रातभर पुलिस पिकेट एवं मोबाइल टीमें सक्रिय रहीं। वहीं मंदिरों पर आधी रात से ही पुलिस बल तैनात दिखाई दिया। कैलाश मंदिर के प्रमुख महंत धीरेंद्र झा ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भगवान शिव की धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
जलेसर। धार्मिक संस्था श्रीस्कंद नंदी गणेश सेवा मंडल के तत्वाधान में महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों के साथ बैंडबाजों पर युवा थिरकते नजर आए। शोभायात्रा महावीरगंज स्थिति दुर्गा मंदिर से शुरू होकर ब्लॉक कालोनी, मंडी जवाहरगंज, नाला बाजार, बड़ा बाजार, शेरगंज, तहसील रोड, आगरा चौराहा होती हुई गोपेश्वर मंदिर पर संपन्न हुई। फतेह चंद्र बृजवासी, दीपक पालीवाल, लखन लाल, राधा मेडम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed