फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Auto riders snatched liquor boxes from a moving truck.

Etah News: चलते ट्रक से ऑटो सवारों ने उड़ाईं शराब की पेटियां

Sun, 16 Nov 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 16 Nov 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Auto riders snatched liquor boxes from a moving truck.
ऑटो से ट्रक पर चढ़ता चोर। स्रोत सीसीटीवी फुटेज
एटा। देेहात क्षेत्र के विरामपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात फिल्मी अंदाज में चलते हुए ट्रक से शराब की चोरी कर ली गई। ऑटो को ट्रक के पीछे लगाकर चोरों ने ट्रक की तिरपाल काटी और शराब की करीब 30 पेटियां निकाल लीं। घटना हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। ट्रांसपोर्टर ने कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


अलीगढ़ की ओर से शराब की पेटियों से भरा एक ट्रक रात करीब 11 बजे हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से एक ऑटो में सवार चोरों ने ट्रक का पीछा किया और पीछे से ट्रक में चढ़ गए। इसके बाद तिरपाल काटकर उसमें लदी शराब की करीब 30 पेटियों को निकालकर ऑटो में डाल लिया। इस पूरी घटना को पिलुआ से मलावन थाने के बीच में अंजाम दिया गया। ट्रक चालक को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।
विज्ञापन


घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि हाईवे पर आवाजाही होने के बावजूद चोरों ने बिना किसी डर के वारदात को अंजाम दिया। वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात व पिलुआ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। ट्रांसपोर्टर संजीव कुमार शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि अलीगढ़ से सोनभद्र के लिए अंग्रेजी शराब की गाड़ी निकली थी। पिलुआ थाना क्षेत्र से मलावन तक ट्रक से लगभग 30 पेटियां गायब हुई हैं।

ऑटो से ट्रक पर चढ़ता चोर। स्रोत सीसीटीवी फुटेज

ऑटो से ट्रक पर चढ़ता चोर। स्रोत सीसीटीवी फुटेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed