{"_id":"6411c61a886e08fd770f4c23","slug":"auto-overturned-after-colliding-with-bike-in-etah-father-died-in-while-five-were-injured-including-mother-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से टकराकर पलटा ऑटो: पिता की मौत, मां सहित पांच घायल, बेटी का रिश्ता पक्का करने जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से टकराकर पलटा ऑटो: पिता की मौत, मां सहित पांच घायल, बेटी का रिश्ता पक्का करने जा रहे थे
Wed, 15 Mar 2023 06:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 15 Mar 2023 06:50 PM IST
सार
एटा में बेटी का रिश्ता पक्का करने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि मां सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
राज मोहम्मद (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शीतलपुर ब्लॉक कार्यालय के सामने बीती देर शाम बाइक से टकराकर ऑटो पलट गया। हादसे में बेटी का रिश्ता पक्का करने जा रहे पिता की मौत हो गई। जबकि, मां समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लोग घायल हो गए
कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर कदीम गांव निवासी राज मोहम्मद (54) की हादसे में मौत हुई है। जबकि ऑटो में ही सवार पत्नी मुन्नी बेगम सहित पिंटू सिंह, देवेंद्र और अनीता निवासीगण नगला जारई, थाना अमांपुर व ऑटो चालक दुर्गेश निवासी नगला पेशी अमांपुर घायल हुए हैं। घायल पिंटू की हालत नाजुक होने के चलते अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
भाई बोला- बहन का रिश्ता पक्का करने जा रहे थे
राज मोहम्मद के पुत्र आमिर खान ने बताया कि पिता और मां जिला अलीगढ़ थाना अतरौली क्षेत्र के गांव पन्हैरा में बहन खुशरीन का रिश्ता पक्का करने के लिए जा रहे थे। अमांपुर से एटा तक ऑटो में सवार होकर आ रहे थे। यहां से अलीगढ़ के लिए बस से जाते, इससे पहले ही हादसे का शिकार हो गए। कोतवाल सुधीर सिंह राघव ने बताया कि हादसे में ऑटो सवार व्यक्ति की मौत हुई है। सूचना पर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन