{"_id":"6712a442dfb1596a0a0b3a0c","slug":"authorized-controller-had-to-be-deployed-to-take-charge-etah-news-c-163-1-sagr1019-124605-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पदभार ग्रहण कराने के लिए प्राधिकृत नियंत्रक करना पड़ा तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पदभार ग्रहण कराने के लिए प्राधिकृत नियंत्रक करना पड़ा तैनात
Fri, 18 Oct 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर में संचालित महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में तबादला होकर आईं प्रधानाचार्य की ज्वाॅइनिंग नहीं हो पा रही थी। मामला उच्चाधिकारियों के पास पहुंचा। इस पर उच्चाधिकारियों ने विद्यालय में प्राधिकृत नियंत्रक की तैनाती कर शुक्रवार को प्रधानाचार्य की ज्वाॅइनिंग कराई।
महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज सहायता प्राप्त विद्यालय है। विद्यालय के प्रबंधक नगर पालिका के अध्यक्ष होते हैं। यहां हाथरस जनपद से प्रधानाचार्य के पद पर तबादला होकर नीतू यादव आईं थीं। वह 31 जुलाई को हाथरस से रिलीव हुईं। यहां 1 अगस्त को आ गईं, लेकिन उनकी ज्वाॅइनिंग नहीं हो पाई।
मामले में डीआईओएस ने भी पत्र जारी किए। बाद में मामला उच्चाधिकारियों के पास पहुंचा। बताया गया कि तबादला होकर आई शिक्षिका के कुछ प्रपत्र गलत हैं। इस पर उच्चाधिकारियों ने प्रपत्रों की जांच कराई, जो सही पाए गए। इसके बाद भी शिक्षिका की प्रधानाचार्य के पद पर ज्वाॅइनिंग नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
मामले में संयुक्त निदेशक ने प्रबंधक को नोटिस भी दिया। इसके बाद बृहस्पतिवार को विद्यालय में उच्चाधिकारियों के निर्देशन में गहराना राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार को नियंत्रक बनाया गया। शुक्रवार को नीतू यादव को प्रधानाचार्य के पद पर ज्वाॅइनिंग कराई गई।
मामले में डीआईओएस डाॅ. इंद्रजीत ने बताया कि उच्चाधिकारियों ने प्राधिकृत नियंत्रक को नियुक्त किया है। शुक्रवार को विद्यालय में प्रधानाचार्य की ज्वाॅइनिंग हुई है।त