{"_id":"6a6ce9125414272b14050d5f","slug":"attempted-murder-of-a-woman-after-rape-she-was-subjected-to-electric-shocks-and-strangled-with-a-lace-etah-news-c-163-1-eta1013-154295-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रयास, करंट लगाने और फीते से घोंटा गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रयास, करंट लगाने और फीते से घोंटा गला
विज्ञापन
एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार देर रात सनसनीखेज वारदात घटित हुई। घर में सो रही एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को बिजली का करंट लगाया और गले में फंदा कसकर जान से मारने की कोशिश की। इसी दौरान पीड़िता का चार वर्षीय बेटा जाग गया और रोने लगा, आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पीडि़ता का आगरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
महिला के जेठ की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे आरोपी घर के पीछे के दरवाजे से अंदर दाखिल हुआ और वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि उसने जूते के फीते से महिला का गला घोंटने का भी प्रयास किया। महिला के चार वर्षीय बेटे के रोने की आवाज सुनकर परिजन जागे, तब तक महिला अचेत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही अवागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा के हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
परिजन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, हत्या के प्रयास, मारपीट और गंभीर रूप से घायल करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -