फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Attempt to kidnap a child, leave him and run away

Etah News: बालक के अपहरण का प्रयास, छोड़कर भागे

Sat, 21 Sep 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 21 Sep 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap a child, leave him and run away
एटा। मारहरा कस्बे में बाइक सवार दो लोगों ने एक बालक के अपहरण का प्रयास किया। रास्ते का रेलवे फाटक बंद होने की वजह से उसे छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

गर्भांश (9) कस्बे में पिदौरा रोड स्थित बापू गार्डन के पास अपने नाना के यहां रहता है। नाना जयपाल ने बताया कि शाम 4 बजे गर्भांश पिदौरा अड्डे पर कोचिंग के लिए पैदल निकला था। रास्ते में दो बाइक सवारों ने उसे जबरन अपने साथ बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद मोहनपुरा रोड की ओर चले गए। कुछ ही आगे इस मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक उस समय बंद था। ऐसे में वह हड़बड़ाकर गर्भाशं को बाइक से उतारकर दूसरी ओर भाग गए।

आसपास के लोगों के पूछने पर गर्भांश ने पूरी बात बताई। इसके बाद किसी ने फोन कर परिजन को जानकारी दी। बच्चे को लेकर परिजन थाने पहुंचे। सीओ सदर अमित कुमार राय ने बताया कि इस तरह की सूचना थाने पर दी गई है। रास्ते में जिन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, उनकी फुटेज चेक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed