फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Attacked with iron rod in Nagla Badhu due to dispute between children

Etah News: नगला बधू में बच्चों के विवाद में सरिया से किया हमला

Sun, 28 Dec 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 28 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Attacked with iron rod in Nagla Badhu due to dispute between children
गांव नगला बधू में पिटाई घायल अनार सिंह का मेडिकल कॉलेज में होता उपचार। संवाद - फोटो : सांकेतिक
एटा। गांव नगला बधू में बच्चों के बीच हुए विवाद ने रविवार सुबह बड़ा रूप ले लिया। एक व्यक्ति पर आरोपियों ने लोहे की सरिया से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को परिजन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घायल अनार सिंह (56) निवासी नगला बधू की पत्नी ओमवती ने मेडिकल कॉलेज में बताया कि शनिवार शाम गांव में खेलते समय बच्चों में झगड़ा हो गया था। उन्होंने दोनों बच्चों को डांटकर शांत करा दिया था।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोग नाराज हो गए और गाली-गलौज करते हुए मरथरा चौकी में शिकायत भी दर्ज करा दी। पत्नी ने बताया कि जानकारी के बाद चौकी पुलिस ने उनके पति अनार सिंह को बुलाकर समझाया और रविवार सुबह 11 बजे दोबारा आने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार तड़के वह जब खेतों से शौच कर वापस लौट रहे थे तभी तीन आरोपियों ने पीछे से घेरकर उन पर हमला बोल दिया।
लोहे की रॉड और ईंटों से प्रहार के कारण उनके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ अवस्था में उन्हें मेडिकल कॉलेज लाए।

तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली देहात में लिखित शिकायत दी गई है। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed