फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ashish and neha will not come today

कागजों में देरी, आज स्वदेश वापस नहीं आएंगे आशीष व नेहा

Fri, 21 Feb 2020 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
ashish and neha will not come today
जलेसर (एटा)। कोरोना वायरस के चलते चीन के बुहान शहर से लौट रहे दंपती को लेने शनिवार सुबह पहुंचने वाला विमान शुक्रवार देर शाम तक भारत से रवाना ही नहीं हो सका था। इसके चलते अब दंपती की स्वदेश वापसी में एक और दिन बढ़ गया। चीन के बुहान शहर में टेक्सटाइल यूनिवर्सिटी में एसोसिएट्स प्रोफेसर के पद पर कार्य करने वाले आशीष व नेहा की स्वदेश वापसी का एक दिन और बढ़ गया है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह चीन पहुंचने वाला विमान शुक्रवार देर शाम तक रवाना ही नहीं हो सका। चीन मे फंसे आशीष यादव से अमर उजाला की मोबाइल पर हुई वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि भारत सरकार से हुई वार्ता के अनुसार विमान को चीन मे शनिवार सुबह पहुंचना था, लेकिन शाम पांच बजे तक विमान भारत से नहीं चल पाया था। भारत के चीन स्थित दूतावास में वरिष्ठ आईएएस से वार्ता हुई। इस पर उन्होंने बताया कि हम प्रयासरत हैं। कुछ कागजी कार्यवाही की कमी के कारण देरी हो रही है। जैसे ही ग्रीन सिग्नल मिलेगा हम आपको जानकारी देंगे। एक दिन और दंपती के स्वदेश वापसी में बढ़ जाने से परिजन परेशान हैं। मालूम हो कि चीन में फंसे भारतीयों को वापस लाने वाले विमान को 21 फरवरी को पहुंचना था। इस विमान से कोरोना वायरस से बचाव के लिए राहत सामग्री भी जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed