फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   artisans who made bell to be installed in Ayodhya got respect in Ayodhya

Etah: अयोध्याधाम में स्थापित होने वाले घंटे को बनाने वाले कारीगरों को अयोध्या में मिला सम्मान

Wed, 10 Jan 2024 04:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 10 Jan 2024 04:58 PM IST
सार

अयोध्याधाम में स्थापित होने वाले घंटे को बनाने वाले कारीगरों को अयोध्या में सम्मान मिला है। 24 कुंतल अष्टधातु का बना यह घंटा एटा में तैयार किया गया है।  

विज्ञापन
artisans who made bell to be installed in Ayodhya got respect in Ayodhya
Ayodhya ram mandir, temple, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्याधाम में स्थापित होने वाले 24 कुंतल अष्टधातु का घंटा यूपी के एटा में तैयार किया गया है। इसे तैयार करने वाले कारीगरों को अयोध्या में सम्मान मिला है। उन्हें उनके इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह घंटा जलेसर के सावित्री ट्रेडर्स कारखाने में तैयार किया गया था। जिसमें 50 से अधिक की संख्या में श्रमिक लगे थे। लेकिन मुख्य रूप से आठ कारीगरों ने इसे तैयार किया। 

विज्ञापन


घंटा तैयार होने के बाद इन सभी कारीगरों को शोभायात्रा में साथ ही रखा गया। मुख्य कारीगर दाऊदयाल कुशवाहा की इस टीम में पूरन, मनोज, उमेश, पुष्पेंद्र, पवन, अमन और श्याम शामिल रहे। न सिर्फ शोभायात्रा, बल्कि उन्हें अयोध्या धाम तक ले जाया गया। 
विज्ञापन


घंटा निर्माता आदित्य मित्तल ने बताया कि घंटा बनाने में इन कारीगरों की विशेष भूमिका रही है। अयोध्या जाना उनका हक बनता था। इसलिए उन्हें साथ में लेकर गए। बताया कि मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को यह घंटा सौंपा गया। जहां इन कारीगरों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी ने बताया कि मंगलवार रात को यह घंटा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय के सुपुर्द कर दिया गया था। बुधवार को इसे वाहन से उतारा गया। फिलहाल इसे कारसेवकपुरम में रखवाया गया है। मंदिर निर्माण पूरा होने पर इसे मुख्य परिसर के सामने लगाने की बात बताई गई है।

रामलला के दर्शन कर अभिभूत हुए कारोबारी और कारीगर

आदित्य मित्तल ने बताया कि रात के समय घंटा ट्रस्ट को दिया गया। इसके बाद सभी लोगों के ठहरने की व्यवस्था मंदिर परिसर में ही की गई थी। सुबह के समय रामलला की आरती में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला। प्रभु के दर्शन कर हम सभी अभिभूत हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed