फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Approval expected for three MD Anesthesia seats at the medical college.

Etah News: मेडिकल कॉलेज में एमडी एनेस्थीसिया की तीन सीटों पर मुहर की उम्मीद

Wed, 09 Sep 2026 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 09 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Approval expected for three MD Anesthesia seats at the medical college.
एटा। वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जागी है। एमडी एनेस्थीसिया की तीन सीटों के संचालन को लेकर दिल्ली से आई विशेषज्ञ टीम ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चिकित्सालय का विस्तृत निरीक्षण किया। टीम ने निर्धारित मानकों के अनुसार चिकित्सा सुविधाओं, उपकरणों, मानव संसाधन और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की स्थिति परखी। निरीक्षण के बाद अब कॉलेज प्रशासन को तीनों सीटों की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विशेषज्ञ टीम ने सबसे पहले एनेस्थीसिया विभाग और ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद इमरजेंसी, आईसीयू, पीडियाट्रिक वार्ड, एनआईसीयू, एसएनसीयू, पीआईसीयू, पैथोलॉजी, ब्लड बैंक, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया। टीम ने यह भी देखा कि एमडी एनेस्थीसिया की तीन सीटों के संचालन के लिए आवश्यक संसाधन और सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध हैं या नहीं।
विज्ञापन


विशेषज्ञ टीम ने निरीक्षण को केवल एनेस्थीसिया विभाग तक सीमित नहीं रखा। अस्पताल की क्रिटिकल केयर, आपातकालीन और बाल चिकित्सा सेवाओं समेत कई महत्वपूर्ण विभागों की व्यवस्थाएं भी देखी गईं। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने कहा कि एमडी एनेस्थीसिया की तीन सीटों की स्वीकृति संस्थान के लिए चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed