फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Another dead person got the message of getting Kovid vaccine

एक और मृत व्यक्ति के कोविड टीका लगने का आया संदेश

Wed, 12 Jan 2022 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Another dead person got the message of getting Kovid vaccine
एटा। शहर के बाद अब अवागढ़ में भी एक मृत व्यक्ति का टीकाकरण किए जाने का संदेश उसके पुत्र के फोन पर आया है। उसने स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही बताकर जिलाधिकारी से शिकायत की है। साथ ही कार्रवाई के लिए थाना अवागढ़ में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

मृत लोगों के टीकाकरण किए जाने के एक के बाद एक संदेश से स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर हो रही है। मंगलवार को कस्बा अवागढ़ के मोहल्ला बोहरान निवासी मनोज वार्ष्णेय के मोबाइल पर उनके दिवंगत पिता जगदीश प्रसाद वार्ष्णेय को कोविड टीका की दूसरी डोज लगाने का संदेश आया।
विज्ञापन

इसके बाद मनोज वार्ष्णेय ने संदेश भेजने वाले फोन पर संपर्क कर पिता की मृत्यु पांच माह पूर्व होने की बात कही। आरोप है कि उधर से महिला स्वास्थ्यकर्मी ने अभद्रता से बात की। मनोज ने बताया कि पिता को पहली डोज 22 मार्च 2021 को लगी थी। वह अन्य बीमारियों से जूझ रहे थे। 18 सितंबर को उनकी मृत्यु हो गई। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग से फोन आया और पिता को दूसरी डोज लगवाने के लिए कहा। इस पर बताया कि उनकी मृत्यु हो चुकी है। इसके बावजूद टीकाकरण कराने का फोन पर संदेश आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका कहना है कि स्वास्थ्यकर्मी आंकड़ेबाजी कर रहे हैं और मृत लोगों को टीका लगा दिखाकर संख्या बढ़ा रहे हैं। मनोज ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक शिकायती पत्र डीएम को दिया है। जबकि एक तहरीर थाना अवागढ़ पुलिस को दी है। बता दें कि शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी मृतका मालती देवी को भी टीके की दूसरी डोज लगाने का संदेश पुत्र के मोबाइल पर सोमवार को आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed